-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Justice Yashwant Vermas Case Has Escalated Strike In Allahabad Hc Today As Well
जस्टिस यशवंत वर्मा के मामले ने पकड़ा तूल, इलाहाबाद HC में आज भी हड़ताल, हजारों मुकदमों की सुनवाई रहेगी ठप्प
- Written By: राहुल गोस्वामी
Judge Yashwant Verma News : दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टीस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट में उनके स्थानांतरण के खिलाफ यहां के अधिवक्ताओं की हड़ताल आज भी जारी रहेगी।

इलाहाबाद HC में आज भी हड़ताल
प्रयागराज: जहां एक तरफ अपने आधिकारिक आवास पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के संबंध में दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टीस यशवंत वर्मा इस समय जांच का सामना कर रहे हैं। वहीं इलाहाबाद हाई कोर्ट में उनके स्थानांतरण के खिलाफ यहां के अधिवक्ताओं की हड़ताल आज यानी गुरुवार 27 मार्च को भी जारी रहेगी। बीते बुधवार को दूसरे दिन भी सबी न्यायिक कार्य ठप रहे थे।
इस बाबत इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अधिवक्ता आज यानी 27 मार्च को भी हड़ताल पर रहेंगे। वहीं न्यायाधीशों से भी इस आंदोलन में अपना सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा कि जिन अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रस्ताव और चेतावनी को ना मानते हुए और रोके जाने के बावजूद न्यायालय में जाकर न्यायिक कार्य किया है, उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की जाती है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
सिर्फ कब्जे से नहीं मिलता मालिकाना हक: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अलीगढ़ नगर निगम का बेदखली नोटिस बरकरार
पर्यावरण संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त: 100 साल पुराने बरगद को काटने पर लगाई रोक; कहा- धरोहर को नहीं हटाया जा सकता
हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी: चरित्र प्रमाणपत्र में सिर्फ आपराधिक इतिहास नहीं, व्यक्ति के आचरण का भी हो उल्लेख
उन्होंने कहा कि ऐसे अधिवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने वाले अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर उच्च न्यायालय से उनके एडवोकेट रोल को निरस्त करने का आग्रह किया जाएगा। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव (प्रेस) पुनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि हड़ताल के कारण आज शपथपत्र केंद्र बंद रहा और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायाधीशों से संपर्क कर इस आंदोलन में सहयोग करने का आग्रह किया।
पता हो कि, बीते 25 मार्च मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाई कोर्ट स्थानांतरण के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने वाले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कहा था कि उनके तबादले का आदेश एसोसिएशन को पूर्णतया अमान्य है। एसोसिएशन ने एक बयान जारी कर कहा था कि, ‘‘भ्रष्टाचार का सामना कर रहे किसी न्यायाधीश को उसके पैतृक न्यायालय में भेजने का फैसला उन्हें पुरस्कृत करने जैसा है न कि दंड देने जैसा।”
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बीते 26 मार्च बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया था, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टीस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर अधजली नकदी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। CJI ने कहा था कि याचिका को सुनवाई के लिए रजिस्ट्री द्वारा सूचीबद्ध किया जाएगा।
गौरतलब है कि, दिल्ली के पॉश लुटियंस इलाके में बीते 14 मार्च को जस्टीस वर्मा के आधिकारिक आवास के एक कमरे में आग लगने के बाद, उसे बुझाते समय अग्निशमन कर्मियों और पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से नकदी बरामद की थी। वहीं इस बाबत CJI संजीव खन्ना ने आग की घटना के बाद नोटों की ‘‘चार से पांच अधजली बोरियां” जाए जाने की जांच के लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
Justice yashwant vermas case has escalated strike in allahabad hc today as well
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














