झांसी में योगा टीचर की नौकरी के नाम पर 40 लोगों से ठगी, 30 लाख तक वसूले, एक आरोपी गिरफ्तार

Jhansi Fraud Case: स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 40 लोगों से 25 से 30 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है, नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी।
fraud case accused arrested
ठगी का आरोपी गिरफ्तार(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपियों की तलाश में जुटी थी पुलिस

  • एक आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

  • जारी है आगे की विधिक कार्रवाई

Jhansi Fraud Case Accused Arrested: झांसी में योगा टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 40 लोगों से लाखों रुपये लेने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। थाना नवाबाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में वांछित आरोपी राजेश मिश्रा निवासी चिरगांव को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथी पर लोगों को स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर 25 से 30 लाख रुपये तक लेने का आरोप है।

मामले की शुरुआत मनोज राय की शिकायत से हुई थी। झांसी निवासी मनोज राय ने थाना नवाबाद में शिकायती पत्र देकर बताया था कि राजेश मिश्रा और नसीम अहमद ने उनसे और उनके परिचितों से नौकरी लगवाने के नाम पर रकम ली थी। आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद न तो नौकरी लगवाई गई और न ही रकम वापस की गई। इसके बाद मनोज राय की शिकायत पर 31 अगस्त 2025 को थाना नवाबाद में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

fraud case accused arrested
झांसी में दो पीढ़ियों से रावण के पुतले बना रहा मुस्लिम परिवार, 25 साल से इस परंपरा से जुड़ी हैं राबिया बानो

दूसरा आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आया कि चिरगांव में एक कार्यालय संचालित किया जा रहा था, जिसे राजेश मिश्रा संभालता था। इसी माध्यम से लोगों को स्कूलों में योगा टीचर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। नौकरी की उम्मीद में करीब 40 लोगों से कथित तौर पर 25 से 30 लाख रुपये एकत्र किए गए। हालांकि, पीड़ितों को नौकरी नहीं मिली और उनकी रकम भी वापस नहीं की गई।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों आरोपी विवेचना के दौरान वांछित चल रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं, मामले में दूसरा आरोपी नसीम अहमद निवासी लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

fraud case accused arrested
राखी सावंत को झांसी कोर्ट से राहत; गैर जमानती वारंट निरस्त, 2011 के हाईकोर्ट स्टे के आधार पर मिला आदेश

रिपोर्ट: आकाश साहू

Navbharat Live
navbharatlive.com