झांसी: होटल के गेट पर खड़ी नवविवाहिता 5 सेकेंड में गिरी, मौत, CCTV सामने आया; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jhansi Newlywed Death: झांसी में पति के साथ होटल पहुंची नवविवाहिता की अचानक गिरने से मौत की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती कुछ ही सेकेंड के भीतर अचानक जमीन पर गिरती दिख रही है।
Jhansi Woman Mysterious Death
नवविवाहिता की मौत(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • 29 जून 2026 को हुई थी मृतका की शादी

  • मृतका के पिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह स्पष्ट

Jhansi Woman Mysterious Death: झांसी में एक होटल में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान प्रेमनगर निवासी मुस्कान के रूप में हुई है,घटना के सीसीटीवी फुटेज में वह होटल के गेट के पास खड़ी दिखाई देती है। इसी दौरान कुछ ही सेकेंड के भीतर अचानक जमीन पर गिर जाती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पिता रामजीलाल के मुताबिक, उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान की शादी 29 जून 2026 को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस बात को लेकर परिवार के मन में पहले से ही आशंकाएं थीं।

Jhansi Woman Mysterious Death
बरसाना में मासूम पल्लवी की मौत से मचा हड़कंप; दफनाने के बाद कब्र से निकलवाया शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रामजीलाल ने बताया कि बीते रोज उनका दामाद नीलेश झांसी आया था। वह मुस्कान को अपनी मौसी के घर ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद परिवार को सूचना मिली कि मुस्कान अस्पताल में भर्ती है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पिता का आरोप है कि नीलेश बेटी को मौसी के घर ले जाने के बजाय होटल पहुंचा था। इसी बात को लेकर उन्होंने मुस्कान की मौत पर संदेह जताया है और झांसी पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Jhansi Woman Mysterious Death
नवविवाहिता की मौत(सोर्स: नवभारत लाइव)

मौत के कारणों की पुष्टि होना बाकी

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में होटल का एक कर्मचारी आगे और उसके पीछे नीलेश व मुस्कान आते दिखाई देते हैं। कर्मचारी और पति कमरे के अंदर चले जाते हैं, जबकि मुस्कान गेट के पास खड़ी रहती है। इसके कुछ ही सेकेंड बाद वह अचानक जमीन पर गिर जाती है। अब इस घटना को लेकर मौत की वजह पर सवाल उठ रहे हैं।

एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में युवती अचानक गिरती दिखाई दे रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, मामले में मौत के कारणों की पुष्टि होना बाकी है।

Jhansi Woman Mysterious Death
नवविवाहिता की मौत(सोर्स: नवभारत लाइव)
Jhansi Woman Mysterious Death
Jhansi: मां की तस्वीर दिखाकर बोला- ‘मैं इन्हीं के पास जा रहा हूं’, फिर 19 वर्षीय छात्र ने दी जान

रिपोर्ट: आकाश साहू

Navbharat Live
navbharatlive.com