झांसी रानी चौक पर नागपुर मनपा की बड़ी कार्रवाई, भारी पुलिस बल देख भागे अतिक्रमणकारी, कई पर दर्ज हुए FIR

NMC Dharampeth Zone Action: नागपुर के झांसी रानी चौक पर मनपा के प्रवर्तन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान एक दुकानदार पर मामला भी दर्ज किया गया।
Jhansi Rani Chowk Nagpur Anti Encroachment
फुटपाथ दुकानदारों में भागम-भाग के साथ सामान बचाने की होड़प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

Jhansi Rani Chowk Nagpur Anti Encroachment: नागपुर जिले में बुधवार को दोपहर में झांसी रानी चौक पर उस समय फुटपाथ दुकानदारों में खलबली मच गई जब मनपा के प्रवर्तन विभाग का दस्ता धरमपेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम और प्रवर्तन विभाग के सहायक आयुक्त संजय कांबले तथा पुलिस का भारी दलबल कार्रवाई के लिए पहुंच गया।

दस्ते के पहुंचते ही फुटपाथ दुकानदारों में भागम-भाग के साथ सामान बचाने की होड़ लग गई। इस बीच दस्ते ने कार्रवाई को जारी रखते हुए कई फुटपाथ दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया।

कड़ी कार्रवाई का आलम यह रहा कि दोनों अधिकारियों ने न केवल पूरा परिसर साफ कर दिया, बल्कि फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया। उल्लेखनीय है कि मनपा और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शाम तक पूरा परिसर अतिक्रमण मुक्त तो दिखाई दिया किंतु बाद में फिर फुटपाथ पर की स्थित ज्यों की त्यों हो गई।

अंबाझरी रोड तक के मार्ग पर कार्रवाई

नागपुर मनपा प्रशासन के अनुसार झांसी रानी चौक से नॉर्थ अंबाझरी रोड तक के मार्ग पर फुटपाथ और मुख्य सड़क के कुछ हिस्सों पर अनधिकृत रूप से दुकाने और अन्य अतिक्रमण किए जाने की शिकायतें मिल रही थी।

इन अतिक्रमणों के कारण पैदल चलने वाले नागरिकों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कार्रवाई के दौरान संबंधित अतिक्रमण हटाकर सड़क और फुटपाथ को आवागमन के लिए मुक्त कराया गया।

मनपा और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों को हटाया, कार्रवाई में एक व्यक्ति के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया, प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्ते और फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jhansi Rani Chowk Nagpur Anti Encroachment
नागपुर: MVA को फंसाने का फेक नैरेटिव, वाझे-परमबीर का इस्तेमाल कर बनाई साजिश; नाना पटोले का सरकार पर प्रहार

प्रमुख मार्गों पर जारी रहेगी मुहिम

नागपुर मनपा प्रशासन ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी जहां फुटपाथ या सड़क पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है।

प्रशासन ने नागरिकों और दुकानदारों से सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने तथा कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।

पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ खाली

नागपुर मनपा प्रशासन का कहना है कि फुटपाथ का मूल उद्देश्य पैदल यात्रियों को सुरक्षित और सुगम मार्ग उपलब्ध कराना है।

फुटपाथ पर दुकाने, ठेले अथवा अन्य प्रकार का अतिक्रमण होने से नागरिकों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मनपा ने शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त चौराहों पर अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज करने का निर्णय लिया है। बड़ीं और झांसी रानी बौक जैसे व्यस्त क्षेत्रों में फुटपाथ खाली कराने से पैदल यातायात के साथ वाहन आवागमन को भी सुचारु बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com