झांसी में मूंगफली का भूसा और जमीन बना विवाद, पत्नी से झगड़े से लेकर आपसी रंजिश तक... पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

Jhansi Katera Police Arrested 9 People: झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र की पुलिस ने पारिवारिक विवाद, मूंगफली के भूसे को लेकर झगड़े और जमीन की रंजिश से जुड़े तीन मामलों में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
Katera Police Action
कटेरा पुलिस की कार्रवाई(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कड़े कदम उठाए

  • अलग-अलग विवादों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है

  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Jhansi Police Takes Action In Three Separate Disputes: झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में विवाद की तीन अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया। कहीं शराब के नशे में पति पत्नी से झगड़ रहा था, तो कहीं मूंगफली के भूसे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

वहीं, जमीन की नाप-जोख और पत्थरगड्डी के बाद भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर कटेरा पुलिस ने तीनों मामलों में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

जिले के कटेरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग विवादों में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका के चलते पुलिस ने बड़ी निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने पारिवारिक विवाद, मूंगफली के भूसे को लेकर हुए झगड़े और जमीन की रंजिश से जुड़े तीन मामलों में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Katera Police Action
जौनपुर में काल बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो, कई लोगों को रौंदा; दो की मौत, जमीन विवाद से जुड़ा मामला

कहासुनी के बाद बनी झगड़े की स्थिति

पुलिस के मुताबिक, पहली कार्रवाई रावनपुरा गांव में हुई, जहां मनोज कुमार (30) शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ झगड़ा और विवाद कर रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उसे हिरासत में ले लिया।

दूसरा मामला मूंगफली के भूसे को लेकर हुए विवाद का है। यहां मनोज कुमार ढीमर (32), निवासी ग्राम पठाराम, जिला निवाड़ी (मध्य प्रदेश) और दिनेश अहिरवार (50), निवासी हासपुरा, थाना कटेरा के बीच विवाद चल रहा था। भूसे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़े की स्थिति बन गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्रवाई की।

पुराना विवाद फिर से उभरा

तीसरा मामला ग्राम यारा का है, जहां जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच पुराना विवाद फिर से उभर आया। पुलिस के अनुसार, संबंधित जमीन की राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पहले ही नाप-जोख कर पत्थरगड्डी करा चुकी थी। इसके बावजूद जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच दोबारा विवाद और झगड़ा हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्रथम पक्ष के उत्तम सिंह यादव और विशाल यादव, जबकि दूसरे पक्ष के गोविंद दास कुशवाहा, बाबूलाल, सुनील और जीतू को गिरफ्तार किया।

पुलिस की इस कार्रवाई में झांसी जिले के कटेरा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही।

Katera Police Action
कानपुर में थाने से पत्नी का वीडियो वायरल, फ‍िर पति पहुंचा DCP ऑफिस, बोला- चप्पलों से पीटती थी