पुलिस सिस्टम से हारे सिपाही ने एसपी कार्यालय की दूसरी मंजिल से लगा दी छलांग, गंभीर रूप से घायल..

Kanpur Dehat Police News: कानपुर देहात में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने एसपी कार्यालय की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना से पहले सिपाही सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहा था।
After repeatedly pleading for justice, a constable took a drastic step by jumping from the SP's office.
सिपाही अंकित(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kanpur Dehat Constable News: पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। इसके बाद उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकाल कालेज लाया गया।

अफसरों ने प्राथमिक छानबीन के बाद घरेलू कारणों से घटना होने की बात कही है। फिरोजाबाद का रहने वाला सिपाही अंकित देशवाल मौजूदा समय में पुलिस लाइन में तैनात है। गुरुवार को वह अपनी समस्या निदान के लिए पुलिस कार्यालय आया था।

यहां उसने किसी बात से खिन्न होकर दूसरी मंजिल पर स्थित बरामदे से नीचे छलांग लगा दी।उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा गया। एएसपी आलोक प्रसाद व सीओ सदर संजय सिंह ने सिपाही से पूछताछ की। एएसपी ने बताया कि सिपाही की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक छानबीन में घरेलू कारणों से घटना होने की बात सामने आई है। प्रकरण की जांच कराने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।

After repeatedly pleading for justice, a constable took a drastic step by jumping from the SP's office.
फतेहपुर सीकरी में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से कार में गांजा शिफ्ट करते चार तस्कर को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लगातार मांग रहा था न्याय

कानपुर देहात में एसपी कार्यालय की दूसरी मंजिल से चलांग लगाने वाले सिपाही अंकित कुमार उर्फ अंकित देशवार और अंकित चौधरी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर काफी एक्टिव था। पिछले काफी समय से x पर पोस्ट न्याय के गुहार लगा रहा था और उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रहा था।

24 घंटे पहले किया था पोस्ट

सिपाही अंकित ने 24 घंटे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट कर लिखा था कि उसकी जीने की इच्छा खत्म हो चुकी है क्योंकि उसे न्याय नहीं मिल रहा पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जीने की इच्छा को खत्म होना बताया था और आज उसने पुलिस सिस्टम से हार कर छलांग लगा दी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com