Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BREAKING NEWS: जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, मुरादाबाद कमिश्नर ने अगली सुनवाई तक लगाई रोक

Jauhar University: रामपुर की मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर मुरादाबाद कमिश्नर ने फिलहाल रोक लगा दी है। 38 इमारतों को अवैध घोषित किए जाने के बाद शुरू हुई कार्रवाई अगले आदेश तक...

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:56 PM

मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Jauhar University Bulldozer Action: रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के गिराने पर रोक लग गई है। मुरादाबाद कमिश्नर ने आदेश पास करते हुए कहा कि अगली जौहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण को रोका जाता है। बताते चलें कि इसी महीने 15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण ने आदेश पास करते हुए इस यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 बिल्डिंगों को अवैध करार दिया था, जिसके बाद यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन शुरु हो गया था।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को फिलहाल बड़ी राहत मिली है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) द्वारा विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश पर मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने अंतरिम रोक (स्टे) लगा दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन की अपील पर यह राहत मिली है। अब मामले की सुनवाई कमिश्नर कोर्ट में होगी और तब तक किसी भी इमारत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की जाएगी।

विकास प्राधिकरण ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश

कुछ दिन पहले रामपुर विकास प्राधिकरण ने आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों का निर्माण स्वीकृत मानचित्र (मैप) के बिना किया गया है। इसी आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्धारित समय के भीतर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। ऐसा नहीं करने पर प्राधिकरण ने प्रशासनिक कार्रवाई और ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी थी।

सम्बंधित ख़बरें

जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल

जंतर-मंतर से सीख लें योगी…जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई से भड़की महबूबा मुफ्ती, कहा- यह नफरत-बदले की कार्रवाई

सपा नेता आजम खान की बढ़ीं मुश्किलें, तनखैया अफसर मामले में कोर्ट ने खारिज की अपील; दो साल की सजा बरकरार

अखिलेश की सहमति से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा बुलडोजर…SP पर AIMIM ने बोला हमला, BJP से मिलीभगत का लगाया आरोप

विश्वविद्यालय ने कमिश्नर के सामने दायर की अपील

ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील दाखिल की। मामले की सुनवाई के दौरान कमिश्नर ने अगली सुनवाई तक रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी। इस फैसले के बाद फिलहाल विश्वविद्यालय परिसर में किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं की जा सकेगी।

28 जुलाई की सुनवाई टली

मामले की सुनवाई 28 जुलाई को कमिश्नर कार्यालय में प्रस्तावित थी, लेकिन शोक अवकाश (कंडोलेंस) घोषित होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर विचार करते हुए कमिश्नर ने अंतरिम स्टे ऑर्डर जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें- विपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग

अगली सुनवाई में तय होगी आगे की कार्रवाई

अब इस मामले की अगली सुनवाई कमिश्नर कोर्ट में होगी, जहां विश्वविद्यालय प्रबंधन और रामपुर विकास प्राधिकरण दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें पेश करेंगे। अंतिम निर्णय आने तक 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण पर रोक प्रभावी रहेगी।

Jauhar university demolition stay moradabad commissioner rampur bulldozer action halted

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 07:00 PM

Topics:  

  • Azam Khan
  • Jauhar University
  • Rampur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.