खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने वाले IPS अफसर पर डीजीपी सख्त, मुरादाबाद से हटाए गए
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के आईपीएस अफसर रोहन झा जो खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताते थे उन्हें जिले से हटा दिया गया है। डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फिलहाल उन्हें मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
खुद का कल्कि का अवतार बताने वाले ट्रेनी आईपीएस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तैनात ट्रेनी आईपीएस रोहन झा को हटा दिया गया है। पिछले दिनों वह काफी चर्चा में रहे थे। ऐसा इसलिए नहीं कि उन्होंने कोई बड़ा केस सॉल्व किया हो या कोई बहादुरी का काम किया था बल्कि इसलिए क्योंकि वह खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताते थे। यह बात धीरे-धीरे में मुरादाबाद में फैलने पर पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और आईपीएस के खिलाफ जांच बैठा दी।
जनवरी के दिनों में वह काफी तेजी से चर्चा में आए थे। कार्यालय में कई अधिनस्थ अधिकारी भी उनके हावभाव और तौरतरीकों से काफी हैरत में रहते थे। इस मामले में डीजीपी ने बरेली एसएसपी को जांच सौंपी थी। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। डीजीपी ने मामले को गंभीरता से लिया है।
चूहों की बलि भी देते थे आईपीएस रोहन
आईपीएस रोहन झा के बारे में कई सारी जानकारियां सामने आई हैं। अधिनस्थ कर्मचारियों ने बताया कि अफसर खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने के साथ चूहों की बलि भी दिया करते थे। कभी परेड के दौरान तेज गति से गाड़ी दौड़ा दिया करते थे तो कभी चूहे का सिर काट कर लाते थे और कहते थे अपने चमत्कार से इसे जिंदा कर दूंगा। इसके अलावा वह कछुओं पर मोमबत्ती जलाकर भी चलते थे। ऐसी कई हरकतें हैरान करने वाली रहती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
राजा भैया के बयान से यूपी में फटेगा सियासी ‘ज्वालामुखी’! मुस्लिमों और संविधान पर ऐसा क्या बोल गए कुंडा विधायक?
सीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बरेली एसपी ने कई फुटेज देखी और रिपोर्ट बनाई
बरेली एसपी अनुराग आर्य ने मुरादाबाद जाकर मामले की गंभीरता से जांच की। सीसीटीवी फुटेज में आईपीएस की हरकतें संदिग्ध पाई गई। अधिनस्थ कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की। इस मामले में अभी आईपीएस रोहन झा का बयान लेना बाकी है। अवकाश पर होने के कारण अभी स्टेटमेंट नहीं रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल आईपीएस को मुरादाबाद से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।
