Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संभल में खूनी संघर्ष को दावत…मस्जिद के गेट पर लिखा ‘जय श्री राम’, सही समय पर न पहुंचती पुलिस तो संभल नहीं पाता संभल- VIDEO

शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान किसी असामाजिक तत्व ने संभल में मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्री राम लिख दिया। लोगों ने गेट देखा तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 15, 2025 | 06:04 PM

संभल में मस्जिद के गेट पर लिखा जय श्री राम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल: यूपी के संभल जिले में होली पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शुक्रवार को होली के जुलूस के दौरान किसी असामाजिक तत्व ने मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्री राम लिख दिया। लोगों ने गेट देखा तो हंगामा हो गया। देखते ही देखते तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई।

इस घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत किया। तब जाकर मामला शांत हुआ। वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरा मामला हयातनगर थाना क्षेत्र के धुरैटा गांव का है।

मस्जिद के गेट पर लिखा जय श्री राम

जानकारी के मुताबिक हर साल की तरह शुक्रवार को भी होली का जुलूस निकल रहा था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी लोग होली की चौपाई गाते हुए चल रहे थे, तभी किसी असामाजिक तत्व ने रास्ते में मस्जिद के गेट पर रंग से जय श्री राम लिख दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और दोनों समुदाय के लोगों में कहासुनी हो गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही हयातनगर एसएचओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया।

सम्बंधित ख़बरें

बरनाला रेलवे स्टेशन पर इंसानियत की मिसाल, बुजुर्ग ने यात्रियों को बांटा फ्री खाना-पानी

‘मैम, करीना कपूर शॉपिंग करने आई हैं…’ AI प्रैंक में फंसी मालकिन, वीडियो हुआ वायरल

रात में डिलीवरी देने पहुंचे युवक पर मंडराया खतरा, बैग से चाकू निकालकर चोरों को भगाया

क्रिकेट खेलने निकला लड़का बना फरिश्ता, नदी में कूदकर डूबती महिला की जान बचाई-Video वायरल!

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

संभल में मस्जिद के गेट के बाहर असामाजिक तत्वों द्वारा जय श्री राम लिखे जाने का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही माहौल बिगड़ने लगा। हालांकि पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया।

संभल के धुरेटा गांव की मस्जिद के गेट पर ‘जय श्री राम’ लिखने और रंग डालने की खबर है. गांव के लोग इक्ट्ठा होकर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना हयात नगर में FIR दर्ज कराने पहुंचे हैं. शिकायतकर्ता का कहना है कि गांव में तनाव की स्थिति है! #Sambhal #Holi2025 #UPPolice pic.twitter.com/D2vLgmbwiA — Avdhesh Kumar (@ImAvdheshkumar) March 14, 2025

फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांतिपूर्वक सुलझाया। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। ​​मुस्लिम समुदाय के लोगों का आरोप है कि जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने जानबूझकर मस्जिद के गेट पर जय श्री राम लिख दिया और मस्जिद के अंदर रंग भी फेंका।

उत्तर प्रदेश की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

साथ ही पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है। एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि धुरैटा में मस्जिद पर रंग फेंके जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर शांत कर दिया है। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।

Invitation to bloody conflict in sambhal jai shri ram written on gate of mosque

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 06:04 PM

Topics:  

  • Sambhal police
  • Sambhal Violence
  • Uttar Pradesh Police
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.