IndiGo के विमान का हवा में फ्यूल लीक, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की समझदारी से टला हादसा

IndiGo Flight: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E-6961 को फ्यूल लीक के कारण वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में 166 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
IndiGo के विमान का हवा में फ्यूल लीक, वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की समझदारी से टला हादसा
IndiGoविमान (फाइल फोटो)
Published on
Updated on

IndiGo Flight Makes Emergency Landing In Varanasi: कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6961 को बुधवार शाम को फ्यूल लीक होने कि वजह से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस फ्लाइट में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विमान 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी फ्यूल लीक की स्थिति सामने आई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को 'मेडे' संदेश भेजा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए वाराणसी हवाई अड्डे की ओर मोड़ लिया। वाराणसी पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सामान्य उड़ान संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले भी इंडिगो की फ्लाइट आ चुकी है तकनीकी खराबी

इस घटना से कुछ दिन पहले ही इंडिगो की एक अन्य फ्लाइट 6E-6962, जो जम्मू से श्रीनगर जा रही थी, को तकनीकी खराबी के कारण रनवे पर ही रोक दिया गया था। उस फ्लाइट में भी ईंधन रिसाव की सूचना मिलने के बाद उड़ान को रद्द किया गया। इसी दिन मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI191 को भी तकनीकी खराबी के संदेह में मुंबई वापस लौटना पड़ा। एयर इंडिया ने प्रभावित यात्रियों के लिए होटल में ठहरने और वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की।

फ्लाइट में कुल 166 यात्री थे सवार

बता दें कि विमान में कुल 166 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे जो फिलहाल सुरक्षित हैं। तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुट गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7253 में उड़ान के दौरान फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी। यह विमान 76 यात्रियों को लेकर मदुरै से चेन्नई जा रहा था। रात 11 बजकर 12 मिनट पर लैंडिंग के समय पायलट को पता चला कि विमान का फ्रंट ग्लास चकट गया है। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com