IND vs SA 4th T20: 3 बोरी गेंहूं बेचकर फैन ने खरीदा टिकट, मैच रद्द हुआ तो जताई नाराजगी, वीडियो वायरल
IND vs SA: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच ज्यादा कोहरे के कारण रद्द हो गया। नाराज फैंस ने टिकट रिफंड की मांग की; एक फैन ने कहा उसने तीन बोरी गेहूं बेचकर टिकट खरीदा था।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
कोहरे के कारण रद्द हुआ टी20 मैच, फोटो- सोशल मीडिया
IND vs SA 4th T20 Match Cancelled: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका का चौथा टी20 मैच ज्यादा कोहरे के कारण बुधवार को रद्द कर दिया गया। इससे बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस निराश हुए। उन्होंने टिकट का पैसा रिफंड करने की मांग करते हुए विरोध जताया।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार रद्द होने के बाद स्टेडियम के बाहर मौजूद फैंस बेहद नाराज दिखाई दिए, लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देकने के मिल रहे हैं। कई फैंस ने टिकट के पैसे वापस किए जाने की मांग उठाई। स्टेडियम के बाहर ही एक दर्शक ने बताया कि उसने मैच का टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं तक बेच दिए थे।
नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद
इन सभी कारणों से मैच में एक भी गेंद फेंकी नहीं जा सकी। अंपायरों ने मैदान की स्थिति का मुआयना करने के लिए करीब छह बार जांच की। लंबी जांच और विचार-विमर्श के बाद, अंततः रात 9:25 बजे मैच को रद्द करने का ऐलान कर दिया गया। मैच रद्द होने के बाद इकाना स्टेडियम के बाहर मौजूद फैंस बेहद नाराज दिखाई दिए, लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन देकने के मिल रहे हैं। कई फैंस ने टिकट के पैसे वापस किए जाने की मांग उठाई। स्टेडियम के बाहर ही एक दर्शक ने बताया कि उसने मैच का टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं तक बेच दिए थे।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
रोहित-यशस्वी की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, IND ने 9 विकेट से जीता आखिरी वनडे, कप्तान गिल ने रचा इतिहास
अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का योगी सरकार पर हमला, चढ़ावा मामले में SIT जांच को बताया दिखावा
पंचर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ की फर्जी कंपनी, CGST का नोटिस पहुंचते ही उड़े होश
‘तीन बोरी गेहूं बेचकर खरीदा था टिकट’
मैच रद्द होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मैच देखने पहुंचे फैंस के चेहरों पर मायूसी छा गई। फैंस काफी महंगी टिकटें खरीदकर स्टेडियम पहुंचे थे, और लंबे इंतजार के बाद मैच रद्द होने पर उनमें काफी गुस्सा देखा गया। गुस्साए फैंस ने स्टेडियम से बाहर निकलते हुए बीसीसीआई (BCCI) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और टिकट का पैसा रिफंड करने की मांग की। इस बीच एक फैन ने अपनी निराशा व्यक्त की और कहा कि उसने मैच का टिकट खरीदने के लिए तीन बोरी गेहूं बेचा था। फैन ने साफ तौर पर मांग की कि उसे टिकट का पैसा वापस चाहिए।
#WATCH | Lucknow, UP: Cricket fans express their disappointment as IND vs SA 4th T20 match gets abandoned without a ball being bowled, due to fog. A fan says, “I sold three sacks of wheat and came here to watch the match. I want my money back…” pic.twitter.com/tMXf7Xo02Y — ANI (@ANI) December 17, 2025
यह भी पढ़ें: ‘पति-पत्नी में झगड़ा हो, गाय दूध ना दे….राम-राम कहिए…’, BJP सांसद के अनोखे ज्ञान का VIDEO वायरल
हालांकि, इसके अलावा कई फैंस ने कहा कि उन्हें टिकट का रिफंड मायने नहीं रखता, बल्कि वे तो मैच देखना चाहते थे। कई प्रशंसकों के लिए यह स्टेडियम में मैच देखने का पहला अनुभव था, जो निराशाजनक रहा। यह घटना 18 दिसंबर 2025 को अपडेट की गई।
