- Hindi News »
- India »
- Bjp Mp Ajay Bhatt Claims Jai Ram Chant Solves Problems Viral Video
‘पति-पत्नी में झगड़ा हो, गाय दूध ना दे….राम-राम कहिए…’, BJP सांसद के अनोखे ज्ञान का VIDEO वायरल
Ajay Bhatt Viral Video: लोकसभा में मनरेगा से जुड़े बिल पर बुधवार देर रात तक चर्चा हुई। इस दौरान जब भाजपा सांसद अजय भट के बोलने की बारी आई तो पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

BJP सांसद अजय भट्ट
Ajay Bhatt in Parliament Viral Video: लड़की की शादी नहीं हो रही हो…नौकरी नहीं लग रही हो…घर में कलेश हो…पति-पत्नी में नहीं बन रही हो…रिश्ता बिगड़ गया हो, या फिर अगर गाय दूध नहीं दे रही हो तो आप “जय राम जय राम जय जय राम” बोलिये। सब सही हो जाएगा। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, ये बाते हेैं नैनीताल से भाजपा सांसद अजय भट की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, लोकसभा में मनरेगा से जुड़े बिल पर बुधवार देर रात तक चर्चा हुई। इस दौरान जब भाजपा सांसद अजय भट के बोलने की बारी आई तो पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘राम हे राम जय राम जय-जय राम’ से की। उन्होंने कहाकि इस मंत्र को महात्मा गांधी जी ने अपनाया।
क्या कहा बीजेपी सांसद ने?
मनरेगा का नाम बदलने को लेकर उन्होंने कहा कि महातिमा गांधी ने अपनाया तो कहीं गलत बात नहीं है, उनका सम्मान है जैसे हमेशा होता रहा है। उन्होंने विपक्ष से पूछा कि राम जी का नाम आ गया तो चिढ़ किस बात की है। उन्होंने कहा कि अगर इसे कम करके आंकेंगे तो दंड मिलता है। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये 9 अक्षर का सिद्ध मंत्र है।
सम्बंधित ख़बरें
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
नवभारत विशेष: धमाकेदार जीत से बीजेपी ने सभी को पस्त किया, एग्जिट पोल करीब-करीब सही निकले
आज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
देखें VIDEO
इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सिद्ध मंत्र है लड़की की शादी नहीं हो रही हो…नौकरी नहीं लग रही हो…घर में कलेश हो…पति-पत्नी में नहीं बन रही हो…लड़का बिगड़ गया हो, या फिर अगर गाय दूध नहीं दे रही हो तो आप “जय राम जय राम जय जय राम” बोलिये। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
* लड़की की शादी नहीं हो रही हो
* नौकरी नहीं लग रही हो
* घर में कलेश हो
* पति-पत्नी में नहीं बन रही हो
* रिश्ता बिगड़ गया हो, या फिर अगर दूध नहीं दे रही हो तो आप “जय राम जय राम जय जय राम” बोलिए सदन में BJP सांसद 👇 pic.twitter.com/XduirkL3h7 — Priya singh (@priyarajputlive) December 17, 2025
कांग्रेस के नामकरण पर सवाल
अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोजगार गारंटी से जुड़ी योजनाएं साल 1980 से चल रही हैं। 1989 में कांग्रेस सरकार ने इसका नाम जवाहर रोजगार योजना रखा था, तब महात्मा गांधी की याद नहीं आई। वर्ष 2005 में इस योजना का नाम सिर्फ NREGA रखा गया और 2009 के चुनावी दौर में इसमें महात्मा गांधी का नाम जोड़ा गया।
यह भी पढ़ें- संसद में गूंजेगा प्रदूषण का मुद्दा, आज लोकसभा में जवाब देंगे पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव
मोदी सरकार बनाम यूपीए सरकार
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में गरीबों के हिस्से का पैसा बीच में ही खा लिया जाता था, जबकि मोदी सरकार ने जन-धन खातों के माध्यम से धनराशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई। उन्होंने बताया कि कोविड काल के दौरान मोदी सरकार ने मनरेगा के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया, जबकि यूपीए सरकार के समय इसका बजट आमतौर पर 30 से 40 हजार करोड़ रुपये तक ही सीमित रहता था और वह राशि भी पूरी तरह खर्च नहीं हो पाती थी।
Bjp mp ajay bhatt claims jai ram chant solves problems viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Nagpur High Court: नागपुर में फूड जॉइंट्स विवाद, देर रात शोर-शराबे और अवैध प्रतिष्ठानों पर हाई कोर्ट की सख्ती
May 05, 2026 | 08:23 AMBJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
May 05, 2026 | 08:15 AMMahaRERA Notice: 8,212 हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को नोटिस, 60 दिन में रिपोर्ट नहीं तो रजिस्ट्रेशन रद्द
May 05, 2026 | 08:10 AMNagpur Project News: NMRCDA के 7,474 करोड़ के बजट को मंजूरी, आउटर रिंग रोड और IBFC परियोजना को हरी झंडी
May 05, 2026 | 08:05 AMमुंबई विश्वविद्यालय में प्रदर्शन पर Bombay High Court सख्त, छात्रों के लिए अलग विरोध स्थल तय करने की सलाह
May 05, 2026 | 07:55 AMममता बनर्जी का ओवर कॉन्फिडेंस फेल, अमित शाह का ‘डबल सीट’ फॉर्मूला सफल, क्या बंगाल में अंत की ओर है टीएमसी?
May 05, 2026 | 07:52 AMबिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
May 05, 2026 | 07:50 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM













