CM योगी का SP पर जोरदार हमला, ‘सपा के कार्यकाल में शोषण और गुंडा टैक्स को नहीं भूले हैं व्यापारी…’
UP Vidhan Sabha news: मानसून सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि, 'सपा का लोकतंत्र में विश्वास केवल दिखावा है।'
- Written By: पूजा सिंह
यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ (सौजन्य IANS)
UP Vidhan Sabha : सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसूत्र शुरू हो गया है। फिलहाल मानसून सत्र का कार्यक्रम तय किया गया है उसके अनुसार 14 अगस्त तक सत्र चलेगा। मानसून सत्र के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा के कार्यकाल में व्यापारियों पर हुए अत्याचार और गुंडा टैक्स की याद दिलाते हुए कहा कि सपा का लोकतंत्र में विश्वास केवल दिखावा है। सीएम ने संभल, बहराइच और गोरखपुर में सपा की नकारात्मक राजनीति पर भी सवाल उठाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को एक वरिष्ठ नेता बताते हुए कहा कि, कुछ लोग उनके कंधे पर बंदूक रखकर गोली चला रहे हैं। सीएम ने कहा, ‘माता प्रसाद पांडेय आप वरिष्ठ हैं। आपको अनावश्यक रूप से मोहरा बनाकर कुछ लोग आपके कंधे पर बंदूक रखकर निशाना साध रहे हैं। आपको ऐसा होने नहीं देना चाहिए।”
गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर पर कही अहम बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के मुद्दे पर सपा की राजनीति को नकारात्मक और विकास विरोधी करार दिया। सीएम योगी ने गोरखपुर के विरासत कॉरिडोर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर गोरखपुर के सबसे पुराने बाजार, घंटाघर और गीता प्रेस जैसे ऐतिहासिक स्थानों को जोड़ने का काम करेगा। सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से तीन दिन पहले गोरखपुर विरासत कॉरिडोर का निरीक्षण किया था। वहां के एक-एक व्यापारी से बात की। यह गोरखपुर का सबसे पुराना बाजार है, जहां कंजेशन और अवैध कब्जे की समस्या थी। हमने सड़क निर्माण और कंजेशन दूर करने का काम शुरू किया है।
सम्बंधित ख़बरें
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
आरक्षण लूट! सपा के PDA पोस्टर ने हिला दी यूपी की सियासत, आंकड़ों के साथ खोली पोल, अब क्या करेगी BJP?
DIG ऑफिस पहुंची थीं सपा सांसद इकरा हसन, तभी पुलिस ने हिरासत में लिया; आखिर क्या है पूरा मामला?
‘मैंने व्यपारियों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है’
सीएम योगी ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। सरकार सुनिश्चित करेगी कि विकास कार्यों के दौरान किसी का नुकसान न हो। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में इस क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सपा के समय में मासूम बच्चे हर साल इन्सेफेलाइटिस से मरते थे। हर साल 700 से 1500 बच्चों की मौत इन्सेफेलाइटिस से होती थी। नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा क्षेत्र और सिद्धार्थनगर जनपद में सैकड़ों बच्चे मरते थे, लेकिन आपने कुछ नहीं किया। स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास आपका एजेंडा कभी नहीं रहा।
यह भी पढ़ें : SIR को लेकर सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता हिरासत में
सपा पर विकास विरोधी होने का आरोप
सीएम ने सपा पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि चाहे संभल हो, बहराइच हो या गोरखपुर, सपा हर जगह नकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए की सरकार विकास कराना चाहती है, लेकिन सपा को यह बुरा लगता है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
