- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Adityanath Expressed Grief Over Barabanki Road Accident
बाराबंकी सड़क हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान
CM Yogi Adityanath announced : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी सड़क हादसे पर दुख जताया है। साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
- Written By: पूजा सिंह

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान
Chief Minister Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को घायलों के लिए समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सीएम योगी के हवाले देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।’
सवारियों से भरी बस पर गिर पेड़
बता दें कि भारी बारिश के बीच बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही सवारियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। बस की छत पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कई यात्री उसके नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, मेरठ से 3 बार रही सांसद, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, शिक्षामित्रों का मानदेय हुआ दोगुना! हाईटेक बस अड्डे की भी मिली मंजूरी
कब होंगे UP में पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- विधानसभा इलेक्शन से पहले…
यह भी पढ़ें : बाराबंकी में बारिश से बड़ा सड़क हादसा, रोडवेज की बस पर गिरा पेड़, 5 यात्रियों की मौत
हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हादसा हरख चौराहे के राजा बाजार क्षेत्र के पास हुआ है। यहां यात्रियों से भरी बस पर अचानक पेड़ गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस में फंसे घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस के अंदर एक महिला और पुरुष दिखाई दे रहे हैं।
Cm yogi adityanath expressed grief over barabanki road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अग्निशमन केंद्र न होने से बढ़ा नुकसान, पुणे के लोणी कालभोर में भीषण आग; 4 जब्त वाहन जलकर खाक
Apr 08, 2026 | 02:05 PM‘पाकिस्तान की दलाली बंद करें’, संजय राउत के विदेश मंत्री का इस्तीफा मांगने पर BJP का पलटवार
Apr 08, 2026 | 01:59 PMMeditation Hacks: मेडिटेशन की वो 9 गुप्त मुद्राएं, जो चुटकियों में बढ़ा देंगी आपका कॉन्फिडेंस!
Apr 08, 2026 | 01:59 PMअब घर बैठे देखें मनपा के कोर्ट केस का स्टेटस! वेबसाइट पर बनेगा स्पेशल ‘डैशबोर्ड’, सभापति का बड़ा आदेश
Apr 08, 2026 | 01:58 PMईरान में हुआ सीजफायर तो चमक उठी यूक्रेन की आंखें, रूस को लेकर ट्रंप से की बड़ी मांग, कहा- अब पुतिन की बारी…
Apr 08, 2026 | 01:57 PMपुणे ट्रैफिक पर ब्रेक, 61 करोड़ का फ्लाईओवर मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
Apr 08, 2026 | 01:56 PMठाणे में हीरानंदानी मीडोज के खुले नाले की बदबू से मिलेगी राहत, पीपीपी आधार पर बनेगा ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन
Apr 08, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में अतीक गैंग के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM













