-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- In Meerut Villagers Held Two Policemen Hostage And Beat Them While Accusing Them Of Extortion
मेरठ में गांव वालों ने दो दरोगा को पहले बांधा फिर जमकर पीटा, वसूली करने का लगाया आरोप
- Written By: प्रिया जैस
पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरी गांव में ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र और प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम को शनिवार रात बंधक बना कर उनसे मारपीट की गई। उसने बताया कि सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

मेरठ केस (सौजन्य-एक्स)
मेरठ: मेरठ में जब कानून ही गांव वालों को परेशान करने लगा तो गांव वालों ने खुद ही कानून अपने हाथ में ले लिया। मेरठ के परीक्षितगढ़ थाने में तैनात एक दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि गोविंदपुरी गांव में ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र और प्रशिक्षु उप निरीक्षक शिवम को शनिवार रात बंधक बना कर उनसे मारपीट की गई। उसने बताया कि सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
डरा धमकाकर कर रहे थे वसूली
पुलिस ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के सामने ही ग्रामीणों ने कई घंटे तक हंगामा किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दरोगा सत्येंद्र कई दिनों से दुकानदारों को परेशान कर रहा था और आए दिन किसी न किसी को डरा-धमकाकर वह अवैध वसूली करता था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देता था।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में रिश्तों का कत्ल : हलाला के नाम पर देवर ने किया शोषण, पति ने मासूम को अपनाने से किया इनकार
एक दूजे पर जान छिड़कते हैं रूबी पारस; घरवालों को नहीं आया रास, मेरठ के ‘कपसाड़ हत्याकांड’ में सनसनीखेज ट्विस्ट
आज ही था सौरभ का जन्मदिन…नीले ड्रम वाली मुस्कान ने दिया बेटी को जन्म, हुई नॉर्मल डिलीवरी
दबंगों ने आर्मी जवान को पीटा…तो खौल उठा गांव वालों का खून, टोल प्लाजा पहुंचकर कर दिया कांड- VIDEO
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने दोनों उपनिरीक्षकों को निलंबित करने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी (देहात) नवीना शुक्ला ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया और दोनों दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही ग्रामीणों ने दोनों को छोड़ा।
यह भी पढ़ें- गुजरात में फिर हिली धरती! कच्छ में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं
मामले की जांट कर रही पुलिस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने घटना के बारे में पूछने पर ‘पीटीआई-भाषा’ को इतना ही बताया कि ग्रामीणों ने इन दोनों दरोगाओं पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है और यही कारण था जिसके वजह से ये घटना हुई है।
मेरठ दो दरोगाओं को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा अवैध पटाखों की बिक्री की आड़ में वसूली का आरोप ग्रामीणों ने दोनों पर शराब के नशे में होने का लगाया आरोप मेडिकल कराने से पूर्व थाने से दोनों फरार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी गांव का मामला#meerut #hindikhabar… pic.twitter.com/ferA8UW4WA — धरती पुत्र (@AppySanchaniya) November 3, 2024
आरोपी पुलिसकर्मियों और उनकी पिटाई करने वाले ग्रामीणों पर कानूनी कार्रवाई की बाबत पूछने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) को दी गई है और जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शराब के नशे में की वसूली
दूसरी ओर गांववालों का आरोप है कि परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा सत्येंद्र और प्रशिक्षु दरोगा शिवम गोविंदपुरी गांव में दीपावली पर पटाखों की बिक्री करा रहे थे जिसके लिए वे दुकानदारों से ‘‘अवैध वसूली” कर रहे थे। गांव वालों ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात भी सत्येंद्र अपने साथी दरोगा शिवम के साथ शराब के नशे में गांव गोविंदपुरी में ‘‘वसूली” करने पहुंचे थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने वसूली का विरोध करने पर गांव वालों के साथ अभद्रता करते हुए अपशब्द कहे और उन्हें जेल भेजने की धमकी दे दी जिसके बाद बाद ग्रामीण उग्र हो गए और दोनों को बंधक बना लिया।
यह भी पढ़ें- Weather Update: महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, दक्षिण भारत में अभी भी बारिश का येलो अलर्ट जारी
(एजेंसी इनपुट के साथ)
In meerut villagers held two policemen hostage and beat them while accusing them of extortion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR
Jul 28, 2026 | 06:45 PMमहाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
Jul 28, 2026 | 06:39 PMVaranasi: लिव-इन पार्टनर की चाकू गोदकर हत्या; हिरासत में लिया गया आरोपी युवक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 06:39 PMPoK भारत का अभिन्न हिस्सा…पीओके में चुनाव पर भारत सख्त, MEA बोला- अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश
Jul 28, 2026 | 06:39 PMअब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
Jul 28, 2026 | 06:31 PMअगर मैं होता तो…धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच वायरल हुआ विकास दिव्यकीर्ति, बताया- कैसे सुधरेगी व्यवस्था
Jul 28, 2026 | 06:27 PMपाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Jul 28, 2026 | 06:26 PMवीडियो गैलरी

हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM
Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM














