कुशीनगर में छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने जा रहे व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रितेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर : गोरखपुर संभाग (मंडल) के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी से छेड़छाड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहे एक व्यक्ति की स्थानीय युवकों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दो युवकों सत्यम तिवारी और शुभम तिवारी ने कनखुरिया गांव में उस समय सतीश यादव (42) पर कथित तौर पर हमला किया, जब वह अपने बड़े भाई विजय के साथ आरोपियों द्वारा उसकी भतीजी को बार-बार परेशान किए जाने की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रहा था।
यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी रंजिश के कारण किसान की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
सम्बंधित ख़बरें
कुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
कुशीनगर में हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर चला, 8 मकान ध्वस्त, दर्जनों लोग बेघर
कुशीनगर एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, टॉयलेट में मिली 6 साल के बच्चे की लाश, गोरखपुर से आ रही थी ट्रेन
UP: अस्पताल में पथरी के इलाज के नाम पर किडनी चोरी, खुलासा होने पर उड़े मरीज के होश
पुलिस ने बताया कि विजय यादव की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों सत्यम तिवारी, शिवम तिवारी और उनके पिता आनंद तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आनंद तिवारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सत्यम और शिवम अभी भी फरार हैं।
कुशीनगर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रितेश कुमार सिंह ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एजेंसी इनपुट के साथ।
यह भी पढ़ें – राजस्थान : सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्राओं से अनैतिक संबंध बनाने का आरोप, हुई गिरफ्तारी
