बुलंदशहर में सरकारी कर्मचारी ने नाबालिग बच्ची और बकरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी कर्मचारी पर 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी ने कथित तौर पर बकरी के साथ के भी दुष्कर्म किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी कर्मचारी पर 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि आरोपी ने कथित तौर पर बकरी के साथ के भी दुष्कर्म किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।
बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सरकारी कर्मचारी ने 10 वर्षीय दलित लड़की और बकरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि घटना 12 अगस्त को शाम को हुई। आरोप है कि कृषि विकास अधिकारी (एडीओ) के पद पर तैनात गजेंद्र सिंह ने एक दलित व्यक्ति के घर जाकर उसकी बेटी और एक बकरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
यह भी पढ़ें:- कारोबारी ने पत्नी संग गंगनहर में कूदकर दी जान; परिजनों को भेजी सेल्फी, कर्ज से था परेशान
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर में इरशाद का ‘काला खेल’, दो युवतियों को बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, आरोपी गिरफ्तार
बड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
भंडारा में 245 किलो गांजा जब्त, सेंदूरवाफा टोल प्लाजा पर नारकोटिक्स और पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत घटित दुष्कर्म की घटना के सम्बन्ध मे सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पीडित परिवार को अनुमन्य आर्थिक सहायता, मेडिकल व काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अभियोग का स्पीडी ट्रायल कराने के सम्बन्ध मे #SSP_BHR की बाइट। pic.twitter.com/X5zK14AMo4 — Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) August 13, 2024
बच्चे ने रिकॉर्ड किया वीडियो
उन्होंने बताया कि आरोपी की पूरी हरकत पास में खड़े एक बच्चे ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपी गिरफ्तार, सस्पेंड
एसएसपी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि आरोपी को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जिलाधिकारी और एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय और सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- मेरठ में पुलिस कर्मियों का हनीट्रैप गैंग, व्यापारी का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गिरफ्तार
