आगरा: बेकाबू कार ने 400 मीटर के दायरे में 8 को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 3 बार पलटी खाई कार

Agra road accident: आगरा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
आगरा में बेकाबू कार ने 400 मीटर के दायरे में 8 को रौंदा, 5 लोगों की मौत, 3 बार पलटी खाई कार
आगरा में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत (सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Engineer Hits 8 People With His Car: आगरा में बेकाबू कार ने डिलीवरी बॉय समेत 8 लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हैं, इनमें से 2 की हालत गंभीर है। हादसे वाली जगह के नजदीक पुलिस चेकिंग कर रही थी। यह देखकर कार चला रहा अंशुल गुप्ता घबरा गया। वहां से भागने के लिए उसने स्पीड बढ़ाकर 100 से ज्यादा कर ली।

कार चालक ने पहले डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंशुल फिर भी नहीं रुका। उसने 400 मीटर के दायरे में दो जगहों पर 8 और लोगों को रौंद दिया। इसमें 5 की जान चली गई। इसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

लोगों ने कार चालक की पिटाई की

हादसे के बाद लोगों ने कार चालक अंशुल को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ से अंशुल को बचाया और थाने लेकर आई। हादसा न्यू आगरा थाने से कुछ ही दूरी पर नगला पुरी में हुआ। पुलिस ने बताया कि अंशुल गुप्ता दयालबाग का रहने वाला है। वह नोएडा में एरिक्सन कंपनी में इंजीनियर है। शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है।

दिवाली की छुट्टियों में वह घर आया था

लोगों का कहना है कि वह नशे में था। गनीमत रही कि कार पलटने पर एयरबैग खुल गए, जिससे उसे चोट नहीं आई। हादसे में मृतकों की पहचान कमल, भानु प्रताप, कृष, बंटेश और बबली के रूप में हुई है।

हादसे में बचा युवक ने दी जानकारी

हादसे में बचे राहुल ने बताया कि वह सड़क किनारे मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी अचानक से कार हवा में उड़ते हुए और मेरे ऊपर गिरी। मैं करीब 10 मिनट तक कार के नीचे दबा रहा। मुझे गहरी चोट आई है।

400 मीटर में 8 लोगों को रौंदा, 3 बार पलटी खाई कार

पहले कार ने जोमैटो डिलीवरी बॉय की बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि डिलीवरी बॉय भानुप्रताप उछलकर दूर गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंशुल ने उसे बचाने की बजाय भीड़ से बचने के लिए कार को वहां से भगा दिया। लोग चिल्लाए तो उसने कार की स्पीड बढ़ा दी। कार बमुश्किल 200 मीटर चल पाई थी। स्पीड 100 से ज्यादा की थी। तभी शराब ठेके के पास भीड़ लगी हुई थी। घबराहट में अंशुल ने कार की स्पीड धीमी नहीं की। कार ने यहां 4 लोगों को रौंद दिया। इनके नाम बबली, उसका बेटा गोलू, कमल और उसके दोस्त कृष हैं।​ हादसे में बबली, कमल और कृष की मौत हो गई।

​​​​​​दो जगह टक्कर मारने के बाद भी अंशुल ने कार नहीं रोकी। करीब 100-200 मीटर की दूरी पर कार डिवाइडर से टकराकर तीन बार पलटी खाते हुए वहां बैठे लोगों पर गिरी। जहां कार पलटी उसके सामने कालीचरण नाम के व्यक्ति का घर था। कालीचरण के पिता की एक दिन पहले मौत हुई थी। रिश्तेदार और पड़ोसी घर के बाहर बैठे हुए थे।