- Hindi News »
- Automobile »
- Harley Davidson Cheapest Bike In Indian Market Check Price And Features With Strong Looks And Great Performance
Harley-Davidson X440: भारत में सबसे सस्ती हार्ले बाइक, दमदार लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ
Harley Davidson X440: Harley-Davidson लोगों के दिमाग में महंगी और प्रीमियम बाइक्स की छवि बनती है। लेकिन अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक को लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह

Harley Davidson X440 में क्या है खास। (सौ. Harley)
Motorcycle Launch Harley Davidson X440: भारत में जब भी Harley-Davidson का नाम लिया जाता है, तो लोगों के दिमाग में महंगी और प्रीमियम बाइक्स की छवि बनती है। लेकिन अब कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson X440 लॉन्च कर सभी को चौंका दिया है। यह बाइक Hero MotoCorp के साथ साझेदारी में तैयार की गई है और इसे खासतौर पर भारतीय राइडर्स की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
Harley-Davidson X440 Denim: कीमत और वैरिएंट्स
X440 का सबसे सस्ता मॉडल Harley-Davidson X440 Denim है, जिसकी शुरुआती कीमत सिर्फ ₹2,39,500 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यही वजह है कि यह फिलहाल भारत में Harley-Davidson की सबसे किफायती बाइक बन गई है। महंगी हार्ले बाइक्स की तुलना में X440 एक ऐसी डील है जो स्टाइल, ब्रांड वैल्यू और परफॉर्मेंस का बेहतरीन मिश्रण पेश करती है।
इंजन और परफॉर्मेंस
Harley-Davidson X440 में 373cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 30 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है जो स्मूथ शिफ्टिंग के साथ शानदार राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
डिजाइन और फीचर्स
X440 का डिजाइन क्लासिक हार्ले स्टाइल को बनाए रखते हुए बोबर लुक में तैयार किया गया है। बाइक में LED हेडलैंप, LED टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर इसे भारतीय सड़कों पर आरामदायक राइडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
टायर और सस्पेंशन सेटअप
X440 में फ्रंट पर 120/80-18 और रियर पर 150/70-17 टायर लगे हैं, जो इसे बेहतरीन ग्रिप और स्थिरता प्रदान करते हैं। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 150mm और सीट हाइट 785mm है, जिससे यह लंबे और छोटे दोनों तरह के राइडर्स के लिए आरामदायक बनती है।
ये भी पढ़े: Driving Licence धारकों के लिए जरूरी खबर, तुरंत करें मोबाइल नंबर अपडेट, वरना हो सकता है नुकसान
माइलेज और स्पीड
कंपनी का दावा है कि X440 Denim का माइलेज लगभग 35 kmpl है जबकि इसकी टॉप स्पीड करीब 140 kmph तक जाती है। यह बाइक 190.5 किलोग्राम वजन के साथ स्थिर और संतुलित राइडिंग प्रदान करती है।
वारंटी और भरोसा
Harley-Davidson X440 Denim के साथ कंपनी 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी देती है, जो इसे शुरुआती और अनुभवी दोनों तरह के राइडर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाती है।
Harley davidson cheapest bike in indian market check price and features with strong looks and great performance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन: अंबेडकर नगर में एनकाउंटर में ढेर हुआ 5 लोगों की हत्या का आरोपी आमिर
May 04, 2026 | 09:24 AMPilot Deaths India: 48 घंटे में दो पायलटों की मौत, ALPA India ने फ्लाइट ड्यूटी नियमों पर उठाए सवाल
May 04, 2026 | 09:22 AMBy-Elections Result: महाराष्ट्र-गुजरात समेत 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, इन सीटों पर सबकी नजर
May 04, 2026 | 09:17 AMUP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, रिंकू सिंह राही की हुई वापसी, देखें पूरी लिस्ट
May 04, 2026 | 09:14 AMइंदौर में होगा BRICS सम्मेलन, 9 से 13 जून तक जुटेंगे 21 देशों के प्रतिनिधि
May 04, 2026 | 09:09 AM4 मई का इतिहास: ‘आयरन लेडी’ मार्गरेट थैचर का उदय, डेली मेल और ऑस्कर अकादमी की भी ऐतिहासिक शुरुआत
May 04, 2026 | 09:04 AMMumbai Mandwa RO-RO Ferry: ईंधन महंगा, समुद्री सफर भी महंगा! रो-रो सेवा पर पड़ेगा सीधा असर
May 04, 2026 | 09:02 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














