कानपुर IIT से पास छात्रा गंगा में कूदी: UPSC की तैयारी में असफलता से हताश होकर बैराज से लगाई छलांग
Bijnor में UPSC की तैयारी कर रही IIT कानपुर से बीटेक पास 27 वर्षीय छात्रा ललिता ने गंगा बैराज से नदी में छलांग लगा दी। पुलिस SDRF के साथ तलाश में जुटी है। असफलता को इस घातक कदम का कारण माना जा रहा है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
कानपुर IIT से पास छात्रा गंगा में कूदी, फोटो- सोशल मीडिया
Uttar Pradesh के बिजनौर जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कानपुर IIT से बीटेक पास छात्रा ललिता (27), जो सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी कर रही थीं, उन्होंने गंगा बैराज से नदी में छलांग लगा दी। माना जा रहा है कि लगातार मिल रही असफलता के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस और SDRF की टीम मौके पर तलाश में जुटी है।
ललिता (27) जिले के खानपुर माजरा की रहने वाली थीं। वह रोज की तरह सोमवार सुबह भी पड़ोस की एक किशोरी के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। उनके पिता वेदप्रकाश जिले में संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं और आदर्शनगर कॉलोनी में रहते हैं। ललिता ने आईआईटी कानपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी और वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं। ललिता घर से निकलने के बाद बस अड्डे पहुंची और वहां से एक रोडवेज बस में बैठकर गंगा बैराज घाट पहुंच गईं।
पुल पर चलीं, झांका और छलांग लगा दी
ललिता गंगा बैराज पर पुल की शुरुआत में ही बस से उतर गई थीं। वह किशोरी के साथ पुल पर आराम से चलने लगीं, जिससे किसी को उन पर कोई शक भी नहीं हुआ। लेकिन तभी ललिता अचानक रुकीं और पुल के नीचे पानी की ओर झांकने लगीं। इसके बाद, वह थोड़ी दूर चलीं, फिर रेलिंग पर चढ़ीं और गंगा नदी में छलांग लगा दी। साथ में मौजूद किशोरी को उन्हें पकड़ने का मौका नहीं मिला। किशोरी घबरा गई और उसने शोर मचा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘बाहुबली से बायो युग की ओर बढ़ रहा यूपी’, बोले-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर किया बड़ा खुलासा
आज देश का मुसलमान वो बात कह रहा, जो तथाकथित हिन्दू सम्राट नहीं कह पा रहा…योगी पर शंकराचार्य का बड़ा बयान
UP से लेकर दिल्ली तक CM योगी के जन्मदिन की धूम, मुस्लिम समाज ने दी बधाई, लंबी उम्र के लिए मांगी दुआ
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
गोताखोरों को नहीं मिली सफलता, 20 फीट से अधिक गहराई
लोगों ने छात्रा के कूदने की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोर तुरंत उसे तलाशने के लिए आए। जांच के दौरान पता चला कि जिस जगह ललिता कूदी हैं, वहां पानी की गहराई 20 फीट से अधिक है। गोताखोरों की तलाश के बावजूद, उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की जानकारी ललिता के परिवार को दी। मीरापुर थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।
यह भी पढ़ें: जब बढ़ई के कच्चे मकान में रेड डालने पहुंची ED की टीम, छापेमारी में मिले दस्तावेज देख चकराए अधिकारी
बैराज का गेट बंद कराया गया
सुरक्षा और बचाव कार्यों के कारण सिंचाई विभाग की टीम ने उस ओर से खुला बैराज का गेट बंद करा दिया। इस हादसे की वजह से बैराज पर लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ललिता के यूपीएससी में लगातार असफलता के कारण यह कदम उठाने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की तलाश जारी है।
