नोएडा में आई बाढ़...तो जमीन पर उतरीं IAS मेधा रूपम, पीड़ितों को दी मदद; फिर वायरल क्यों हो गया VIDEO

Yamuna Flood in Noida: नोएडा में बाढ़ और बारिश के बीच गौतमबुद्ध नगर की डीएम IAS मेधा रूपम ने जमीन पर उतरकर जायजा लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
ias-medha-rupam-extends-help-during-noida-floods-video-goes-viral
नोएडा में आई बाढ़...तो जमीन पर उतरीं IAS मेधा रूपम (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

Medha Rupam Video: नोएडा के कुछ इलाके बाढ़ की इस समय चपेट में हैं। यहां की डीएम मेधा रूपम बाढ़ प्रभावित इलाकों में गईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों समेत सभी शरणार्थियों से बात की। उनका हालचाल जाना। इतना ही नहीं, डीएम ने बच्चों को जरूरी सामान भी वितरित किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

उफनती यमुना को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में डीएम मेधा रूपम खुद भारी बारिश में फील्ड में उतरीं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों और व्यवस्थाओं को देखा। डीएम मेधा रूपम ने नोएडा के सेक्टर-135 और सेक्टर-150 का निरीक्षण किया और वहां भोजन, आवास, पेयजल, शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं को देखा।

जमीन पर उतरीं नोएडा की डीएम

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसी के चलते बच्चों को किताबें और ज़रूरी सामान भी वितरित किया गया। डीएम का फोकस बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी स्कूलों के संचालन पर रहा। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।

वायरल हुआ मेधा रूपम का VIDEO

उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनकी अन्य समस्याओं के बारे में भी जाना। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। डीएम मेधा रूपम का यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है।

अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने सेक्टर-135 में स्थापित अस्थायी गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सेक्टर-150 पहुंचकर नदी किनारे टेंटों में असुरक्षित रूप से रह रहे लोगों का हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ऐसे प्रभावित परिवारों को असुरक्षित स्थानों से आश्रय स्थलों में स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।

CEC की बेटी हैं IAS मेधा रूपम

बता दें कि IAS अधिकारी मेधा रूपम भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बेटी हैं। नोएडा से वह कासगंज जिले की डीएम थीं। मेधा रूपम यूपी की सबसे चर्चित जिलाधिकारियों में से एक मानी जाती हैं। इसके साथ ही शूटिंग खिलाड़ी के तौर पर भी उनकी पहचान है।

हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था। वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनके आरोपों पर जवाब दिया था तो मेधा रूपम की नोएडा पोस्टिंग को लेकर विवाद सामने आया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com