वर्धा में मालवाहक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 22.10 लाख का माल किया जब्त
Wardha Crime News: एलसीबी वर्धा ने तुलजापुर हाईवे पर नाकाबंदी कर मालवाहक से 150 बॉक्स देशी शराब, नकद व मोबाइल जब्त किया। करीब 22.10 लाख रुपये का माल पकड़ा गया, आरोपी राहुल पवार से पूछताछ जारी है।
- Written By: रूपम सिंह
police action (सोर्सः नवभारत)
Wardha Iiquor Smuggling News: वर्धा में मालवाहक वाहन से हो रही अवैध शराब तस्करी का स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से वाहन सहित लगभग 22 लाख 10 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है।
एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 जनवरी को एलसीबी की टीम सावंगी (मेघे) थाना परिसर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान खुफिया सूचना मिली कि राहुल प्रकाश पवार अपने मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच-52-0026 से तुलजापुर हाईवे होते हुए वर्धा की ओर देशी शराब की खेप ला रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने पंछी ढाबे के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में 150 बॉक्स देशी शराब भरे हुए पाए गए। पुलिस ने शराब, वाहन, कुछ नकद राशि और मोबाइल समेत कुल 22.10 लाख रुपये का माल जब्त कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
ऑर्डर पर बनते थे तमंचे और पिस्टल: आगरा पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
पहले घर में घुसकर जीतते थे भरोसा; फिर मौका देखकर करते हाथ की सफाई, आगरा पुलिस ने महिला गैंग का किया पर्दाफाश
मुंबई: कुर्ला से अगवा 6 महीने का मासूम 4 घंटे में बरामद, पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से ठाणे से आरोपी को पकड़ा
यह भी पढ़ें:- अकोला जिला के बालापुर के खेतों में तेंदुए की दहशत, वाडेगांव बटवाडी क्षेत्र में बार-बार दिखने से किसानों में भय
पूछताछ में आरोपी ने यह माल भूषण पाटिल, निवासी मुकटी, जिला धुलिया के पास से लाने की बात कबूल की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल और अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में एलसीबी टीम के विनोद चौधरी, पीएसआई प्रकाश लसूंते, शेखर डोंगरे, विकास मुंडे, सुगम चौधरी, शुभम राऊत और राहुल लुटे ने अंजाम दी।
