Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाली का विरोध करने पर सिरफिरे पति ने पत्नी का किया मुंडन, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज…आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक सिरफिरे पति ने गुस्से में आकर पत्नी का मुंडन कर दिया। जानकारी के मुताबिक गाली-गलौच कर रहे पति का बबीता ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया। गुस्से में आकर पति ने बबीता सिर मूंड दिया।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Apr 29, 2025 | 02:17 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर- घरेलू हिंसा

Follow Us
Close
Follow Us:

भदोहीः उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने अपनी पत्नी का मुंडन कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ तो  पति ने गाली गालौच शुरू कर दी। गाली का विरोध करने पर  आगबबूला पति ने पहले जमकर पत्नी को पीटा, उसके बाद घर पर ही उसका सिर मूंड दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस ने बताया कि 29 वर्षीय बबीता ने रविवार को औराई थाना में अपने पति राम सागर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

पति को तलाश रही पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

तेल्हारा मामला: नाबालिग अपहरण-शोषण केस में आरोपी पुलिस हिरासत में, पिंपरी-चिंचवड से बरामद पीड़िता

‘..पंडित पागल हो गया है…’ पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का आरोप- DM आवास पर बंधक बनाकर दी गई गाली

14 दिन की खोज रंग लाई,अकोला से लापता दो नाबालिग पुणे में मिले, ऑपरेशन मुस्कान सफल

Video: ‘गिरफ्तार करने की औकात नहीं!’, जब सरेआम सांसद के पैरों में गिर पड़े दरोगा; बलिया में बवाल, वीडियो वायरल

पुलिस निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि औराई थाना के बड़ा सीयुर गाँव के निवासी राम सागर गत 24 अप्रैल की रात एक बजे किसी बात को लेकर पत्नी बबीता को गाली देने लगा जिसका विरोध करने पर राम सागर ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया और फिर उसने किसी धारदार चीज़ से बबीता का मूंड दिया।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बबीता ने छोड़ा ससुराल, चली गई मायके

अंजनी राय ने बताया कि घटना के दूसरे दिन बबीता ने अपनी मां उर्मिला देवी को फोन कर घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रात को उसकी मां अपनी बेटी के ससुराल से उसके सिर को कपड़े से ढंककर उसे मायके ले आई। उन्होंने बताया कि मां-बेटी रविवार की रात औराई थाना पहुंचीं और तहरीर देकर राम सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। राय ने बताया कि सोमवार को पुलिस राम सागर के घर पहुंची लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Husband shaved his wifes head in domestic dispute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 02:17 PM

Topics:  

  • Crime
  • Domestic Violence
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.