- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- How Long Will The Hooliganism Of Kawadis Continue In The Name Of Religious Pilgrimage Once Again Violence Broke
धार्मिक यात्रा के नाम पर कावड़ियों की दादागिरी कब तक! मुजफ्फरनगर पेट्रोल पंप एक बार फिर की मारपीट
जहां कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की और पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसमें कई सारे कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हंगामा का कारण ये बताया जा रहा है कि कांवड़ियों ने आम के बीज फेंकने से मना किया।
- Written By: शुभम पाठक

कांवड़ यात्री (सोर्स:-सोशल मीडिया)
सावन का पावन महीना शुरू हो गया है, इसके साथ ही देश भर के कांवड़यात्रियों की यात्रा में शुरू हो गई है। लेकिन इस धार्मिक यात्रा में कई ऐसे कांवड़िए होते है जो अपनी मनमानी कर उत्पात मचाते है। ऐसी ही एक घटना एक बार फिर यूपी के मुजफ्फरनगर से आई है जहां कांवड़ियों की उदंडता चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में स्थित एक पेट्रोल पंप के दफ्तर पर कांवड़ियों की मनमानी देखने को मिली, जहां कांवड़ियों ने जमकर तोड़फोड़ की और पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसमें कई सारे कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हंगामा का कारण ये बताया जा रहा है कि कांवड़ियों ने आम के बीज फेंकने से मना किया।
कांवड़ियों की दादागिरी कब तक
मिली जानकारी के अनुसार जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर कांवड़ियों ने उस समय उत्पात मचाया जब मनोज नाम के व्यक्ति ने कांवड़ियों को आम खाने के बाद बीज फेंकने से रोका।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
Ganga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी
ये भी पढ़ें:-MP समेत इन 6 राज्यों में हो सकती है भयंकर बारिश, जानें महाराष्ट्र के लिए IMD का अलर्ट
बीज फेंकने पर रोकने की बात पर कांवड़िए भड़क गए और तोड़फोड़ के साथ ही मनोज और अन्य लोगों की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। वहीं इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कांवड़ियों की यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
ये भी पढ़ें:- नीति आयोग की बैठक पर विपक्ष का बवाल, दीदी ने जताई सहमती तो ये चार विपक्षी सीएम नहीं होंगे शामिल
रामाशीष यादव ने दी घटना के बारे में जानकारी
वहीं इस मामले में सीओ खतौली रामाशीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 24 जुलाई 2024 को शाम करीब 4 बजे कुछ कांवड़ यात्री थाना मंसूरपुर क्षेत्र के बेगराजपुर में एक पेट्रोल पंप पर रुके हुए थे। वहां कांवड़िए आम खाकर उसके बीज फेंक रहे थे। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई. कांवड़ियों ने खूब तोड़फोड़ भी की. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है।
How long will the hooliganism of kawadis continue in the name of religious pilgrimage once again violence broke
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- रोजगार के खुलेंगे बड़े अवसर
May 25, 2026 | 08:04 AMGanga Dussehra: आज गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में एक छोटा सा दान और सारे दुख दूर
May 25, 2026 | 07:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले महायुति में खींचतान, अचानक दिल्ली पहुंच गए एकनाथ शिंदे
May 25, 2026 | 07:45 AM25 मई का इतिहास: शहजादे सलीम और मेहरून्निसा के निकाह का दिन, ऐतिहासिक कहानी
May 25, 2026 | 07:39 AMPM मोदी से दोस्ती सम्मान की बात…रुबियो को ट्रंप का अचानक आया वीडियो कॉल, बोले- मुझ पर भरोसा कर सकता है भारत
May 25, 2026 | 07:33 AMमध्य प्रदेश में आज से नौतपा की शुरुआत, 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, इन जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी
May 25, 2026 | 07:32 AMNEET पेपर लीक मामले में ‘गॉड’ की एंट्री, आरोपी मनीषा हवलदार के घर से मिले NTA के गोपनीय दस्तावेज
May 25, 2026 | 07:20 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM










