-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Heritage Hit In Kashi Iconic Kachori Lassi Shops Demolished
काशी की विरासत पर चला बुलडोजर! अब कहां मिलेगी प्रियंका गांधी की पसंदीदा कचौड़ी? पहलवान लस्सी की दुकान भी जमींदोज
- Written By: अभिषेक सिंह
वाराणसी के लंका चौराहे पर जिला प्रशासन ने 35 दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई में दो दुकानें भी जमींदोज हो गईं, जो बनारसी स्वाद की बड़ी पहचान थीं।
वाराणसी में लंका चौराहे पर चला बुलडोजर (सोर्स- सोशल मीडिया)
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लंका चौराहे पर जिला प्रशासन ने 35 दुकानों पर बुलडोजर चला दिया। लंका चौराहे पर जाम की बड़ी समस्या से निजात दिलाने के लिए यह फैसला लिया गया। इस कार्रवाई में दो दुकानें भी जमींदोज हो गईं, जो बनारसी स्वाद की बड़ी पहचान थीं। इनका नाम पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी है।
दरअसल, इस कार्रवाई की मांग काफी समय से की जा रही थी। जिला प्रशासन ने मुआवजा देकर दुकानों पर बुलडोजर चला दिया, लेकिन अब आपको लंका चौराहे पर पहलवान की लस्सी और चाची की कचौड़ी का स्वाद नहीं मिलेगा। इन दुकानों का स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। जिसके चलते कुछ लोग नाराज भी हैं।
राहत के साथ मिला दर्द!
पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार रात को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। यह चौराहा वह स्थान है, जहां से ट्रामा सेंटर और काशी हिंदू विश्वविद्यालय, अस्सी घाट और बिहार के लिए सड़क जाती है। ऐसे में इस चौड़ीकरण से एक बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। लेकिन काशी के लोगों में एक दर्द भी देखने को मिल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
देर से शादी रेप का कारण…रशीदी के बयान पर भड़के महिला आयोग और VHP, बवाल के बाद मौलाना ने दी सफाई
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
क्या बोले स्थानीय दुकानदार?
लोगों का कहना है कि ‘अब चाची की कचौड़ी और पहलवान की लस्सी कहां मिलेगी।’ वहीं स्थानीय दुकानदारों ने भी जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई।
लंका चौराहे पर स्थित चाची की कचौड़ी और पहलवान की लस्सी की दुकानें स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और बीएचयू के छात्रों के लिए भी खास थीं। करीब 100 साल पुरानी चाची की कचौड़ी की दुकान जलेबी और कचौड़ी के लिए मशहूर थी।
प्रियंका-डिंपल को भी पसंद थी चाची की कचौड़ी
यह दुकान चाची के निधन के बाद उनके परिवार द्वारा इसी नाम से चलाई जाती थी। वहीं पहलवान लस्सी की दुकान भी दशकों से लोगों की पसंदीदा थी, जहां लस्सी का स्वाद लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहती थीं। ये दुकानें काशी की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा थीं, जहां नेता से लेकर अभिनेता और आम लोग रुककर स्वाद का लुत्फ उठाते थे। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और सपा सांसद डिंपल यादव भी चाची की कचौड़ी की मुरीद थीं।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों में मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जहां कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं, वहीं चाची की कचौड़ी और पहलवान लस्सी जैसी ऐतिहासिक दुकानों के खत्म होने का दुख भी है। एक स्थानीय निवासी ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि जाम की समस्या से राहत मिलेगी, लेकिन इन दुकानों की यादें हमेशा बनी रहेंगी।’
मोदी की बात में जमीन-आसमान का फर्क, ट्रंप-मुनीर की बैठक पर भड़के जयराम रमेश, कहा- हमारी हैसियत…
कुछ लोगों ने इस बात पर नाराजगी भी जताई कि ऐसी विरासत को बचाने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जा सकते थे। कार्रवाई के दौरान पहलवान लस्सी का दुकानदार भावुक हो गया और बुलडोजर के सामने खड़ा हो गया, लेकिन लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा और स्थानीय लोगों ने उसे समझाकर वहां से हटा दिया।
Heritage hit in kashi iconic kachori lassi shops demolished
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र मानसून सत्र: रिकॉर्ड कामकाज और सेट विरोधी! विजेंद्र गुप्ता मॉडल से चूक गया महाराष्ट्र विपक्ष
Jul 11, 2026 | 06:55 PMइम्तियाज कंडू पर इंटरपोल का शिकंजा, SIA कश्मीर को मिली बड़ी कामयाबी; तारजू आतंकी हमले में है मुख्य आरोपी
Jul 11, 2026 | 06:51 PMEXCLUSIVE: ‘आशुतोष तिवारी के पक्ष में करूंगा प्रचार…’, भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा; नवभारत से की खास बातचीत
Jul 11, 2026 | 06:39 PMजनता की सेहत से खिलवाड़ नहीं… ठाणे में तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन, सड़ा माल बेचने वाली दुकान सील
Jul 11, 2026 | 06:37 PMबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा पर नितिन नबीन का भरोसा, बोले- जनता प्रचंड मतों से जिताएगी
Jul 11, 2026 | 06:34 PMपहले मां को मारो, तभी बेटी को भेजूंगी: सास के कहने पर कलयुगी बेटे ने मां को सब्जी में दिया जहर, हालत गंभीर
Jul 11, 2026 | 06:33 PMSalman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
Jul 11, 2026 | 06:32 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













