Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह में हुई तीखी बहस, रायबरेली में किस बात पर हुआ संग्राम- VIDEO

रायबरेली दौरे पर पहुंचे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से एक आधिकारिक बैठक के दौरान तीखी बहस हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 12, 2025 | 10:13 AM

दिशा मीटिंग में राहुल गांधी, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rahul Gandhi DISHA Meeting: राहुल गांधी और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बीच यह बहस जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हुई, जहां कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच तल्खी देखने को मिली।

इस तीखी बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी तल्खी देखने को मिली और उस बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच तकरार साफ सुनी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि दिनेश प्रताप सिंह कभी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव भी लड़ा।

आपस में क्यों भिड़ गए राहुल गांधी और दिनेश सिंह

बैठक के दौरान राहुल गांधी ने खुद को दिशा का अध्यक्ष बताते हुए कहा कि चर्चा उनके परामर्श से ही होनी चाहिए। इस पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि जब राहुल गांधी संसद में स्पीकर की बात नहीं मानते, तो वह भी वहां उनके निर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य नहीं हैं।

सम्बंधित ख़बरें

संसद में ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर घमासान! आखिर क्यों रुकी है जनरल नरवणे की किताब? जानिए पूरी कहानी- VIDEO

VIDEO: हिंदू बनकर इश्क के जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; UP में ‘लव जिहाद’ का गंदा खेल

‘दबाव में आकर PM मोदी ने साइन की ट्रेड डील’, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला- VIDEO

लोकतंत्र पर काला धब्बा…लोकसभा में जंग के बाद राहुल गांधी ने फोड़ा लेटर बम, ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली
दिशा की बैठक में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस। एक-दूसरे पर हमलावर हुए दोनों नेता। राहुल गांधी ने अधिकारियों की भी क्लास लगाई।
बैठक में उठाए कई बड़े सवाल। डॉक्टरों की भारी कमी, किसान सम्मान निधि,PM आवास योजना पर विस्तृत जानकारी मांगी। pic.twitter.com/kn5YEx2kAm
— Shanu Bharty (@riyaz_shanu) September 11, 2025

बैठक में अमेठी से सांसद केएल शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे, लेकिन ऊंचाहार के विधायक मनोज कुमार पांडे इस बैठक में शामिल नहीं हुए। मनोज पांडे को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों और राज्यसभा चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का आरोप है।

बैठक के बाद क्या बोले मंत्री दिनेश

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने बाद में मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी दिशा की गाइडलाइन से बाहर जाकर बैठक करना चाह रहे थे, जबकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बैठक नियमों के दायरे में ही होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी खुद संसद में स्पीकर के निर्देशों को कितना मानते हैं, यह सब जानते हैं। बहस के अंत में बैठक गाइडलाइन के अनुसार ही संपन्न हुई।

यह भी पढ़ें: दिल्ली दंगे में सुप्रीम सुनवाई! शरजील इमाम, उमर खालिद, मीरान और गुलफिशा की जमानत याचिका पर फैसला आज

उन्होंने कहा कि इस तरह की गर्मागर्म बहसें बैठकों में हो जाती हैं। राहुल गांधी अपने साथ एक टीम और विस्तृत दस्तावेज लेकर आते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि योगी और मोदी सरकार की योजनाएं जमीनी स्तर तक पहुंची हैं और किसी को उन पर उंगली उठाने की जरूरत नहीं पड़ी।

Heated debate between rahul gandhi and minister dinesh pratap singh in disha meeting video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2025 | 10:13 AM

Topics:  

  • Indian Politics
  • Rahul Gandhi
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.