‘दबाव में आकर PM मोदी ने साइन की ट्रेड डील’, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला- VIDEO
Rahul Gandhi: संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भारी दबाव में हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Rahul Gandhi On Narendra Modi: संसद के बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री भारी दबाव में हैं और इसी दबाव के कारण उन्होंने अचानक उस ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर दिए, जो पिछले चार महीनों से रुकी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि इस सौदे में भारतीय किसानों के हितों और उनके खून-पसीने की मेहनत को “बेच” दिया गया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर “कॉम्प्रोमाइज्ड” होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी छवि का जो गुब्बारा हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया था, वह अब फूटने वाला है।