Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में नाव डूबने से मचा कोहराम, महिला-बच्चों समेत 6 लापता, तलाश अभियान में जुटी SDRF टीम

Boat Sinks In Yamuna River: हमीरपुर जिले में यमुना नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 6 अभी भी लापता हैं। तलाश अभियान जारी है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: May 07, 2026 | 07:34 AM

हमीरपुर नाव हादसा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Hamirpur Boat Accident: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में यमुना नदी में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। कुरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भौली ग्राम पंचायत के मजरा कुतुबपुर पटिया में बुधवार देर शाम एक नाव पलट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव में 9 लोग सवार थे। हादसे में तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि 6 अभी भी लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से देर रात नदी में राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। लापता लोगों की तलाश में नदी में जाल भी डाला गया।

शादी के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कुतुबपुर पटिया निवासी विष्णु पुत्र रामस्वरूप की भतीजी की शादी थी। विदाई के बाद बुधवार को शाम करीब 4 बजे परिवार और रिश्तेदार गांव से एक किलोमीटर दूर यमुना नदी के टापू पर तरबूज लेने गए थे। वापस आते समय नाव अनियंत्रित होकर अचानक पलट गई। हादसे में चीख-पुकार मच गई।

नाव में सवार नौ लोगों में से नाविक विष्णु पुत्र रामस्वरूप निवासी कुतुबपुर पटिया, पारुल पुत्री बउआ निवासी कुतुबपुर पटिया और रिंकू पुत्र राजू निवासी कुतुबपुर पटिया को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बेहोशी की हालात में तीनों को सीएचसी कुरारा भर्ती कराया गया। अभी उनका इलाज चल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

कहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा

UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, रिंकू सिंह राही की हुई वापसी, देखें पूरी लिस्ट

6 अभी भी लापता

नाव में सवार बाकी 6 लोग अभी भी लापता हैं। इसमें रानी पुत्री बच्चन (9) निवासी पटिया, आकांक्षा (9) पुत्री रामहेत, बृजरानी (25) पत्नी पप्पू निवासी मनकी, गोरेलाल (6) पुत्र महेश, लभ्यांश (5) पुत्र विष्णु निवासी मनकी और आदित्य (11) पुत्र महेश निवासी घाटमपुर शामिल हैं। देर रात तक इनकी तलाशी जारी रही।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल, सीओ सदर राजेश कमल और थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा कुतुबपुर से पटिया तक नदी में जाल डालकर लापता लोगों की तलाश की गई।

‘बचाव अभियान जारी’

हादसे की जानकारी देते हुए DM अभिषेक गोयल ने बताया घाटमपुर से 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। खबर मिलते ही, स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। 3 लोगों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन बाकी 6 लोग अभी भी लापता हैं। NDRF, SDRF और बाढ़ राहत इकाइयों सहित बचाव दलों को बुलाया गया है। SDRF की टीम पहुंच चुकी है और बाकी टीमें रास्ते में हैं। बचाव अभियान जारी है।

#WATCH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश | DM अभिषेक गोयल ने बताया, “घाटमपुर से 9 लोगों को लेकर जा रही एक नाव यमुना नदी में पलट गई। खबर मिलते ही, स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए… 3 लोगों को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन बाकी 6 लोग अभी भी लापता हैं। NDRF, SDRF और बाढ़ राहत इकाइयों… pic.twitter.com/M0GElRdK1z — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2026

ये भी पढ़ें- सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप, सामने आया TMC का बड़ा बयान

आगे उन्होंने बताया कि नाव में सवार लोग असल में एक सामान्य यात्रा से लौट रहे थे, जिसमें आज थोड़ी देरी हो गई थी। जीवित बचे नाविक ने बताया कि नाव पलटी नहीं, बल्कि अपने आप ही पानी में डूब गई। जिन लोगों को तैरना आता था, वे तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि लापता 6 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बचाव अभियान पूरी रात जारी रहेगा।

‘तलाशी में जुटी SDRF टीम’

वहीं भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने कहा यमुना नदी में एक नाव पलट गई है जिसमें 6 लोग अभी तक तापता है। 5 बच्चे एक महिला हैं। प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद हैं। SDRF की 3 टीम लगी हैं, NDRF आने वाली है। सरकार नियम संगत कार्य करेगी।

Hamirpur yamuna river boat accident kurara missing update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 07:28 AM

Topics:  

  • Boat Sink
  • Uttar Pradesh News
  • Viral News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.