‘एक झापड़ मारेंगे तो…कर दोगे’, हमीरपुर के SDM ने किसानों पर झाड़ा रौब, अब VIDEO काट रहा बवाल
Kanpur SDM Viral Video: हमीरपुर में खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने हाइवे जाम कर प्रदर्शन किया। जाम खुलवाने पहुंचे SDM करनवीर सिंह ने यहां कुछ ऐसा कहा कि उसका वीडियो वायरल हो गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह
हमीरपुर एसडीएम करनवीर सिंह (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं। किसानों को एक बोरी खाद के लिए कई-कई घंटों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। हमीरपुर में इस परेशानी से बौखलाए किसानों कानपुर-सागर हाइवे पर जाम लगा दिया। जिसे खुलवाने पहुंचे एसडीएम ने यहां कुछ ऐसा कहा कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल, कानपुर-सागर हाइवे जाम होने की सूचना के बाद एसडीएम करनवीर सिंह पुलिस के साथ जाम खुलवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसानों को समझाने की कोशिश की। इस सब के बीच पता नहीं क्यों करनवीर सिंह एक किसान पर भड़क गए और उससे कहा कि एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा।
क्या है वीडियो की पूरी कहानी?
मंगलवार सुबह से ही मौदहा कस्बे की क्रय विक्रय समिति और पीसीएफ पर खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ पहुंच गई। इस दौरान किसानों की लाइन भी लग गई। जब किसानों को पर्याप्त खाद न होने की जानकारी दी गई तो गुस्साए किसानों ने बड़ा चौराहा से पिपरौंदा मार्ग पर कानपुर सागर हाईवे जाम कर दिया। किसानों के जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में चीतल को केला खिलाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ गिरफ्तार
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर फैला VIDEO
वहीं, प्रशासनिक अधिकारी तुरंत पीसीएफ केंद्र पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। जहां किसानों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान एसडीएम कर्णवीर सिंह किसानों को खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दे रहे थे कि तभी एक किशोर ने कुछ कहा। जिस पर एसडीएम ने उसे डांटते हुए कहा कि अगर मैं इसे एक बार थप्पड़ मार दूंगा तो यह पेशाब कर देगा। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
एसडीएम साहब की भाषा सुनिए। खाद के लिए प्रर्दशन कर रहे किसानों को कह रहे हैं कि एक झापड़ मारेंगे तो पेशाब निकल जाएगा। मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। मौदहा में समय पर खाद की दुकान न खुलने से नाराज किसानों ने जाम लगा दिया था। एसडीएम साहब किसानों को समझाने गए थे। pic.twitter.com/NYzkpbrS4h — Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) September 9, 2025
वीडियो पर क्या बोले SDM?
यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस तरह प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं, एसडीएम का कहना है कि इस दौरान भीड़ में मौजूद एक 16 वर्षीय किशोर किसानों को भड़का रहा था। उन्होंने यह बात डाँटते हुए कही। उन्होंने किसी किसान या बुजुर्ग के लिए ये शब्द इस्तेमाल नहीं किए।
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव में खड़गे ने किया टोटका? वायरल हुआ वोटिंग से पहले का VIDEO, देखकर नहीं होगा यकीन
किसानों को भड़काने वाले किशोर को पकड़कर थाने ले जाया गया है। पीसीएफ केंद्र प्रभारी रमाशंकर कुशवाहा ने बताया कि डीएपी खाद का वितरण चल रहा था। किसानों ने खाद वितरण में बाधा डाली और हाईवे जाम कर हंगामा करने लगे। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर से माफीनामा लिखवाकर उसे छोड़ दिया गया है।
