-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Government Will Provide Motorized Tricycles To 100 Divyangjans In Every District Cm Yogi Adityanath
हर जनपद में 100 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराएगी सरकार : सीएम योगी आदित्यनाथ
- Written By: दिपक.पांडे

File Photo
लखनऊ : मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस (World Disabled Day) पर प्रत्येक जनपद में 100 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सरकार इसकी कार्रवाई युद्धस्तर पर कर रही है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि दिव्यांगजनों की प्रतिभा को निखारने और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र के निर्माण में लगाने के लिए सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्विद्यालय के अटल ऑडीटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार बांटे। उन्होंने यहां दिव्यांगजनों को उपकरण का वितरण किया।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
योगी को घेरने चले थे विरोधी, लेकिन उलटी पड़ गई बाजी, जानिए अयोध्या चंदा चोरी केस में कैसे बदला पूरा खेल
यूपी फतह के लिए नितिन नबीन ने बनाया प्लान! लखनऊ में होने जा रही BJP और RSS की बैठक; सीएम योगी भी होंगे शामिल
यूपी का नया हाईटेक हब बनेगा हाथरस, यीडा ने ‘मास्टर प्लान 2041’ पर शुरू किया काम; बदल जाएगी पूरी सूरत
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगजनों की मदद के लिए काम करने वाली संस्थाओं से पुण्य के इस काम से जुड़ते हुए मानवीय संवेदना का परिचय देने की अपील की और शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा। इससे पहले अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी पुरस्कार प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को हृदय से बधाई दी और इस फील्ड में काम कर रहीं संस्थाओं का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने कहा कि इन संस्थाओं द्वारा एक बेहतरीन प्रयास किया जा रहा है। किन्ही परिस्थितियों में शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ी भी कहीं कोई कमी रह गई है तो उस कमी को इनके द्वारा प्रयास करके उनकी प्रतिभा को ऊर्जा प्रदान करने का काम किया जा रहा है।
जनपद में 100 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाए
उन्होंने कहा कोरोना महामारी के बावजूद देश के पैराओलंपिक खिलाड़ियों ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने 19 मेडल प्राप्त किए। 56 खिलाड़ियों का दल पैराओलंपिक में भागीदान बना। राज्य सरकार ने सभी मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। पैराओलंपिक में सफलता इस बात को प्रदर्शित करती है कि थोड़ा भी इन्हें प्रात्साहन दिया जाए तो वे अपनी प्रतिभा का लाभ राष्ट्र को दे सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान में मोटराइजड ट्राइसाइकिल देने की कार्रवाई को हम आगे बढ़ा रहे हैं। हर जनपद में 100 मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाए।
तकनीक के साथ दिव्यांग जनों को जोड़ना होगा : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिव्यांगजनों की प्रतिभा को बहुत नजदीक से पहचाना है। भारत की ऋषि परंपरा में कौन नहीं जानता ऋषि अष्टवक्र को वह भी तो दिव्यांग थे लेकिन उन्होंने अपने प्रतिभा का लोहा उस कालखंड में भी मनवाया था।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से दिव्यांगजनों की पेंशन, कृष्ठ जनों को पेंशन, कृतिम अंग, मोटराइज्ड ट्राइसाकिल, दिव्यांगजनों शादी के लिए भी सरकार धनराशि प्रोत्साहन स्वरूप मुहैया कराती है। परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की व्यवस्था, दिव्यांगजन विश्वविद्यालयों में सीटों का आरक्षण करने का भी काम सरकार ने किया है। प्रदेश सरकार ने तय किया भारत सरकार की तर्ज पर दिव्यांगता की कैटिगरी को सात से 21 तक पहुंचाने और साथ साथ उन्हें शासकीय सेवाओं में आरक्षण का लाभ मिल सके इसका दायरा बढ़ाने का काम भी सरकार ने किया है।
बच्चों के सिर पर हाथ रखकर सीएम योगी ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की ओर से लगाए गए रंग-बिरंगे स्टॉलों को देखा। विशेष बच्चों ने अपनी प्रतिभा और हुनर को अपने स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया। विशेष बच्चों से उन्होंने बातचीत की और उनको बधाई दी। मुख्यमंत्री ने सिर पर हाथ रखकर इन विशेष बच्चों को आर्शीवार्द दिया। कार्यक्रम में सीएम योगी ने दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों में ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर का वितरण कर विशेषजनों को स्वावलंबी बनाने के लिए एक नया कदम और आगे बढ़ाया।
Government will provide motorized tricycles to 100 divyangjans in every district cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














