- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Gorakshapeethadhiswar Cm Yogi Adityanath Reached The Shelter Of Kashi Vishwanath
काशी विश्वनाथ की शरण में पहुंचे गोरक्षपीठाधीश्वर, सवा सौ बार दर्शन करने वाले इकलौते मुख्यमंत्री
- Written By: अभिषेक सिंह
गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की बाबा विश्वनाथ में प्रगाढ़ आस्था है। काशी के लगभग हर दौरे पर मुख्यमंत्री बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर आस्था निवेदित करते हैं। सूबे के मुखिया के रूप में कड़क निर्णय लेकर जहां उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए वे सदैव समर्पित रहते हैं तो दूसरी तरफ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मंदिरों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
वाराणसी: गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की बाबा विश्वनाथ में प्रगाढ़ आस्था है। काशी के लगभग हर दौरे पर मुख्यमंत्री बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर आस्था निवेदित करते हैं। सूबे के मुखिया के रूप में कड़क निर्णय लेकर जहां उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए वे सदैव समर्पित रहते हैं तो दूसरी तरफ गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में मंदिरों में पहुंचकर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को काशी विश्वनाथ में 125वीं बार दर्शन-पूजन किया। काशी पुराधिपति बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल काल भैरव के दरबार में सवा सौ बार हाजिरी लगाने वाले योगी आदित्यनाथ इकलौते मुख्यमंत्री हैं। किसी मुख्यमंत्री का 125 बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करना सनातन के प्रति समर्पण का भाव दिखाता है। बतौर सीएम योगी आदित्यनाथ मार्च 2023 में बाबा के दर्शन का शतक लगा चुके हैं।
हर महीने काशी पहुंचते हैं सीएम
योगी आदित्यनाथ 2017 में मुख्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए व्यस्तता के बावजूद योगी आदित्यनाथ कभी भी अध्यात्म और धर्म से दूर नहीं हुए। योगी आदित्यनाथ औसतन महीने में एक या कभी-कभी दो बार काशी का दौरा जरूर करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
यह भी पढें:- उत्तर प्रदेश उपचुनाव: फूलपुर में फूल खिलने से रोक पाएगा हाथ, सपा-कांग्रेस के बीच बन गई बात!
उनका दौरा कभी एक तो कभी दो दिन का भी होता है। योगी आदित्यनाथ अपने पहले और दूसरे कार्यकाल (2017 से अगस्त 2024) में करीब 125 बार बाबा विश्वनाथ के धाम में शीश नवा चुके हैं। ऐसा करने वाले वे पहले मुख्यमंत्री हैं। योगी आदित्यनाथ आदियोगी के दर्शन के साथ ही संकट मोचन और दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर आदि में भी दर्शन कर चुके हैं।
भूमिपूजन-उद्घाटन के भी साक्षी रहे योगी
काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास के लिए भूमिपूजन से लेकर उद्घाटन तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर पल के साक्षी रहे हैं। धाम का कोना-कोना उनकी निगरानी में बना है। पुनर्विकास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की हर सुविधा का ध्यान देते रहे। इसका परिणाम भी सामने दिखने लगा।
यह भी पढें:- यूपी उपचुनाव: तय हो गया एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला, खाली हाथ रह गए ‘चाचा’
काशी विश्वनाथ धाम में मिलने वाली सुविधाओं और सुगम दर्शन से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा विश्वनाथ के दरबार में अधिकांशतः पूजा करने वाले वरिष्ठ अर्चक श्रीकांत मिश्र कहते हैं कि प्रदेश के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री का निष्ठ भाव व अंतर्मन से बाबा से जुड़ने का भाव दिखता है। योगी जी हमेशा देश, प्रदेश और लोक कल्याण के भाव से बाबा की पूजा करते है।
Gorakshapeethadhiswar cm yogi adityanath reached the shelter of kashi vishwanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














