-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Uttar Pradesh By Election Will The Congress Be Able To Stop The Flower From Blooming In Phulpur
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: फूलपुर में फूल खिलने से रोक पाएगा हाथ, सपा-कांग्रेस के बीच बन गई बात!
- Written By: अभिषेक सिंह
उत्तर प्रदेश में हो रहे इन उपचुनावों के जरिए बीजेपी एक बार फिर से यह संदेश देना चाहती है कि वह लोकसभा चुनाव में भले ही पिछड़ गई है लेकिन प्रदेश में उसकी धाक अब भी मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस मिलकर उपचुनाव में जीत दर्जकर यह साबित करने के प्रयास कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी से आगे निकलना उनके लिए तुक्का नहीं था।

कॉन्सेप्ट फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है। सीट बंटवारे का फार्मूला बीजेपी में लगभग तय हो चुका है तो सपा-कांग्रेस की बीच अभी मंथन जारी है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस यूपी उपचुनाव में 3 सीटें मांग रही है जबकि सपा उसे एक सीट देने के लिए तैयार है। कहा यह भी जा रहा है कि कांग्रेस को इतने पर ही मना लिया जाएगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है फूलपुर सीट कांग्रेस के हिस्से में आने वाली है।
उत्तर प्रदेश में हो रहे इन उपचुनावों के जरिए बीजेपी एक बार फिर से यह संदेश देना चाहती है कि वह लोकसभा चुनाव में भले ही पिछड़ गई है लेकिन प्रदेश में उसकी धाक अब भी मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस मिलकर उपचुनाव में जीत दर्जकर यह साबित करने के प्रयास कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश में बीजेपी से आगे निकलना उनके लिए तुक्का नहीं था।
फूलपुर सीट बीजेपी विधायक प्रवीण पटेल के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। प्रवीण पटेल ने यहां अपने सपा के उम्मीदवार को अमर नाथ सिंह मौर्य को 4,332 वोटों से हराया है। इसके अलावा 2017 और 2019 में प्रवीण पटेल ने यहां से विधायक रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
जिनका पैसा चोरी हुआ, उन्होंने सच्ची श्रद्धा से दान नहीं दिया…चढ़ावा चोरी पर सतीश महाना के बयान पर बवाल!
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
यह भी पढ़ें:– यूपी उपचुनाव: तय हो गया एनडीए में सीट बंटवारे का फार्मूला, खाली हाथ रह गए ‘चाचा’
बात करें फूलपुर सीट की तो यहां 2017 से पहले इस विधानसभा सीट पर बीजेपी कब्जा नहीं जमा सकी थी। 2017 में पहली बार फूलपुर को बीजेपी का विधायक मिला। हालांकि इसकी नींव 2014 के लोकसभा चुनाव में डाली गई थी। तब फूलपुर लोकसभा सीट पर पहली बार केशव प्रसाद मौर्या ने कमल खिलाया था। इसके बाद यहां बीजेपी का दबदबा बढ़ता चला गया।
क्या कहते हैं जातीय समीकरण
वहीं, जिक्र जातीय समीकरण का किया जाए तो इस सीट पर कुर्मी वोटर्स निर्णायक भूमिका में रहते हैं। माना जाता है कि यहां पटेल वोटर जिस तरफ रुख कर देता है उसकी विजय तय हो जाती है। इस लिहाज से देखा जाए तो फूलपुर में कांग्रेस की राह आसान नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:– सीएम योगी बनाम शिवपाल होगी कटेहरी सीट पर जंग, जानिए किसके फेवर में हैं यहां के समीकरण
दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव में प्रवीण पटेल की जीत का कम अंतर इस तरफ साफ इशारा कर रहा है कि पटेलों ने पूरी तरह से बीजेपी को समर्थन नहीं दिया है। यही वजह है कि कांग्रेस को यहां जीत की आस दिखाई दे रही है। हालांकि उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जबकि बीजेपी भी यहां अपना दबदबा बरकरार रखना चाहेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यहां कमल खिलेगा या फिर हाथ के ठाठ होंगे?
Uttar pradesh by election will the congress be able to stop the flower from blooming in phulpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM














