छठ महापर्व में सीएम योगी ने अपनाया भोजपुरी स्टाइल, इस खास अंदाज में दी प्रदेशवासियों को बधाई

CM Yogi Wishes Chhath Festival: सीएम योगी ने एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से महापर्व की बधाई दी। इसमें वह भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।
CM Yogi
सीएम योगी(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सीएम योगी ने भोजपुरी में दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

  • श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन छठ महापर्व की विशेषता- सीएम

  • छठ में उगते सूरज के साथ डूबते सूरज को भी अर्घ्य देने की परंपरा

CM Yogi Bhojpuri Language: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बड़ी धूमधाम के साथ मनाए जाने वाले छठ महापर्व की आज से शुरुआत हो चुकी है। आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करेंगी। इस महापर्व के हर्षोल्लास के बीच सीएम योगी ने भी प्रदेशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम योगी ने एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से महापर्व की बधाई दी। इसमें वह भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह एक दम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं।

CM Yogi
यूपी में त्योहारों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, नवरात्र से छठ तक अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

मातृशक्ति को बताया महापर्व की ताकत

छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छठ प्रकृति, जल और सूर्यदेव के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। श्रद्धा, पवित्रता और अनुशासन ही इसकी विशेषता है। इसमें उगते सूरज के साथ डूबते सूरज को भी अर्घ्य देने की परंपरा है। तीन दिन निर्जला व्रत रखकर माताएं-बहनें परिवार और समाज के मंगल की कामना करती हैं।

उन्होंने कहा कि मातृशक्ति छठ महापर्व की सबसे बड़ी शक्ति है। छठ महापर्व संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। पिछले साढ़े नौ साल में यूपी में हर व्यक्ति को आस्था के अनुसार त्योहार मनाने की व्यवस्था दी गई है। आज देश-दुनिया के हर कोने में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं

वीडियो में सीएम योगी ने कहा कि यूपी की पहचान एक भाषा या क्षेत्र नहीं, संस्कृति और विविधता में एकता है। हर मां-बहन का जीवन सुखमय हो, हर बेटी को सुरक्षा मिले, हर परिवार में खुशहाली आए, किसान का खेत लहलहाता रहे, नौजवानों को रोजगार मिले, यूपी विकास की नई ऊंचाइयां छुए।

CM Yogi
दिवाली और छठ पर पुलिसकर्मियों को नहीं मिलेगी छुट्टी, त्योहारों पर अलर्ट मोड में रहेगा यूपी का पुलिस महकमा

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में छठ की धूम

इसके साथ ही एक सीएम योगी ने छठ की शुभकामनाएं देते हुए एक पोस्ट भी किया था। छठ को लेकर प्रदेश भर में धूम है। वर्तमान में यूपी बिहार ही नहीं बल्कि पूरे भारत और दुनिया के कई हिस्सों में यह पर्व मनाया जाता है। छठ पर्व सूर्य की उपासना त्योहार है और श्रद्धालुओं की मान्यता है कि छठ के दिन सूर्य की उपासना से छठी माई प्रसन्न होती हैं।