गोरखपुर में माफिया की दहशत! खुली जीप में असलहा लहराता दिखा मुख्तार का किरदार, रवि किशन करेंगे नेटवर्क का सफाया

Gorakhpur Film Shooting: 'एसटीएफ मिशन माफिया' फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के अलग-अलग शहरी इलाकों में की जा रही है। फिल्म यूनिट शहर की लोकेशन के जरिए कहानी को स्थानीय परिवेश से जोड़ने की कोशिश कर रही है।
STF Mission Mafia
एसटीएफ मिशन माफिया फिल्म शूटिंग(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • STF मिशन माफिया फिल्म की गोरखपुर में चल रही शूटिंग

  • मऊ दंगे की पृष्ठभूमि पर तैयार हो रही कहानी

  • मियां बाजार की गलियों में फिल्माए गए दृश्य बने आकर्षण का केंद्र

STF Mission Mafia Film: पूर्वांचल की सियासत और अपराध जगत के चर्चित अध्यायों में शामिल मऊ दंगे की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन इन दिनों गोरखपुर में अपनी फिल्म 'एसटीएफ मिशन माफिया' की शूटिंग कर रहे हैं। मऊ दंगे की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में रवि किशन एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट एसटीएफ अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में माफिया नेटवर्क, उसके आपराधिक साम्राज्य और गुर्गों के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।

फिल्म की कहानी पूर्वांचल में उस दौर की घटनाओं से प्रेरित है, जब मऊ में माफिया का खौफ चर्चा का विषय हुआ करता था। फिल्म में मुख्तार अंसारी के किरदार को भी जगह दी गई है। कहानी के दृश्यों में मऊ दंगे के दौरान खुलेआम असलहा लहराते हुए खुली जीप में घूमने वाले माफिया के दबदबे को सिनेमाई अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके बाद एसटीएफ अधिकारी के रूप में रवि किशन माफिया के नेटवर्क की परतें खोलते और उसके गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करते दिखाई देंगे।

STF Mission Mafia
Ravi Kishan: अगले साल दिवाली पर धूम मचाएंगे रवि किशन, मेरा यार बजरंगी का शेयर किया पोस्टर

मियां बाजार की गलियों में दिखा माफिया का किरदार

गोरखपुर में चल रही शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा मियां बाजार में फिल्माए गए एक दृश्य की रही। यहां मुख्तार अंसारी से प्रेरित किरदार को खुली जीप में सवार होकर हाथ में असलहा लहराते हुए गलियों से गुजरते दिखाया गया। अचानक बदले इस फिल्मी माहौल और उस दौर की याद दिलाते दृश्य को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के लिए यह नजारा किसी फिल्मी सेट से कम नहीं था।

STF Mission Mafia
एसटीएफ मिशन माफिया फिल्म शूटिंग(सोर्स: नवभारत लाइव)

शहर की गलियों को बनाया जा रहा फिल्म का हिस्सा

फिल्म की शूटिंग गोरखपुर के अलग-अलग शहरी इलाकों में की जा रही है। स्थानीय बाजारों और पुरानी गलियों को कहानी की जरूरत के मुताबिक फिल्माया जा रहा है, ताकि पर्दे पर पूर्वांचल के उस दौर का माहौल वास्तविक नजर आए। फिल्म यूनिट शहर की लोकेशन के जरिए कहानी को स्थानीय परिवेश से जोड़ने की कोशिश कर रही है।

रवि किशन की मौजूदगी के कारण भी शूटिंग को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। गोरखपुर से सांसद होने के साथ-साथ अभिनेता के रूप में उनकी पहचान के चलते स्थानीय लोग फिल्म की गतिविधियों में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

कुल मिलाकर 'एसटीएफ मिशन माफिया' के जरिए पूर्वांचल के अपराध जगत के एक चर्चित दौर, माफिया के प्रभाव और उसके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की कहानी को पर्दे पर उतारने की कोशिश की जा रही है। गोरखपुर की गलियों में फिल्माए जा रहे दृश्य अभी से लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर रहे हैं।

STF Mission Mafia
लखनऊ में छिड़ा पोस्टर वॉर: BJP के अतीक- मुख्तार वाले होर्डिंग पर भड़की सपा, बताया ध्यान भटकाने की चाल