गोरखपुर में बारिश से डूबीं सड़कें, पानी निकासी की शिकायत पर MP रवि किशन और BJP पार्षद में तीखी नोकझोंक- VIDEO

Ravi Kishan Viral Video: गोरखपुर में भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, बेतियाहाता वार्ड में पानी निकासी की समस्या पर सांसद रवि किशन और BJP पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल।

Ravi Kishan vs BJP Councillor Argument: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारी बारिश के बाद उपजे जलभराव की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने शहर के बदहाल हालात और पानी निकासी की समस्या को लेकर गोरखपुर के सांसद रवि किशन से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान जलभराव का मुद्दा पीछे छूट गया और दोनों नेताओं के बीच तीखी राजनीतिक नोकझोंक शुरू हो गई। सांसद रवि किशन ने पार्षद से समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने को लेकर सवाल पूछ लिया, जिसके जवाब में पार्षद ने पलटवार करते हुए सांसद से ही बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन करने की बात कह डाली।

पार्षद ने सांसद पर जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा न लेने और असत्य दावे करने का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर, सांसद रवि किशन ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि वे महापौर के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं और नगर निगम की टीमें जलभराव से निपटने और सड़कों की मरम्मत के काम में जुटी हुई हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com