Ravi Kishan: अगले साल दिवाली पर धूम मचाएंगे रवि किशन, मेरा यार बजरंगी का शेयर किया पोस्टर

Ravi Kishan Movie: रवि किशन की आगामी फिल्म मेरा यार बजरंगी का ऐलान हो गया है। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में भक्त और बजरंग बली के अनोखे रिश्ते को दिखाया जाएगा।
Ravi Kishan New Movie Poster
रवि किशन (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Ravi Kishan New Movie Poster: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और एक्टर रवि किशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रवि किशन की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी किया जा चुका है। इस फिल्म का नाम मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी रखा गया है।

मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी एक भक्तिमय फिल्म रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार, ये फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की संभावना जतायी जा रही है। मंगलवार को महावीर जैन फिल्म्स ने फिल्म के टाइटल और रिलीज डेट का ऐलान किया।

रवि किशन के दमदार अंदाज ने खींचा ध्यान

फिल्म मेरा यार बजरंगी- दोस्ती हो तो ऐसी फिल्म में रवि किशन का अब तक का सबसे अनोखा अंदाज दिखने वाला है। फिल्म में रवि किशन के दमदार अंदाज ने फैंस का ध्यान खींचा है। इस पोस्टर में एक दिव्य तरीके से दो हाथों को टकराते हुए दिखाया गया है। इनमें से एक हाथ आम इंसान का है, जिसने रुद्राक्ष और रक्षा सूत्र पहना हुआ है। वहीं, दूसरा हाथ बजरंग बली का है, जिस पर श्रीराम नाम का पटका और रुद्राक्ष की माला नजर आ रही है। दोनों हाथों के बीच एक दिव्य चमक दिखाई गई है। यह तस्वीर फिल्म की टैगलाइन दोस्ती हो तो ऐसी को खास अंदाज में दिखाती है।

भक्त और भगवान के रिश्ते पर आधारित होगी कहानी

फिल्म की कहानी एक आम इंसान और उसके ईष्ट के बीच दोस्ती पर आधारित है। प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह सिर्फ धार्मिक फिल्म नहीं है, बल्कि एक भक्त और भगवान के रिश्ते की कहानी है। आज के दौर में हर कोई एक सच्चे दोस्त की तलाश में है। ऐसे में क्या हो, अगर बजरंग बली खुद आपके यार बन जाएं? फिल्म के पीछे यही भावना है।

Ravi Kishan New Movie Poster
Naagin New Season: 8 नंबर को अशुभ मानती हैं एकता कपूर? फैंस से पूछा नागिन के अगले सीजन का नाम

रवि किशन का भक्त अवतार

रवि किशन इस फिल्म में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे। वह एक आम और सच्चे भक्त का किरदार निभाएंगे। फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसका निर्देशन अमित आर्यन ने किया है। महावीर जैन फिल्म्स इसे पेश कर रहा है। फिल्म का निर्माण महावीर जैन फिल्म्स ने रैटपैक स्टोरीज के साथ मिलकर किया है।

मिर्जापुर द मूवी में मचा चुके है भौकाल

रवि किशन को पिछली बार मिर्जापुर: द मूवी में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर और जितेंद्र कुमार जैसे कलाकार नजर आए। यह फिल्म प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की कहानी दिखाती है। इसमें मिर्जापुर की गद्दी पर कब्जे की लड़ाई के बीच पुराने दुश्मनों की वापसी होती है और नए दावेदार भी सामने आते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com