सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, मानसरोवर मंदिर में की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

CM Yogi Adityanath: सावन शिवरात्रि पर गोरखपुर के प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुद्राभिषेक कर भगवान महादेव से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, आरोग्य और शांति की कामना की।
CM Yogi Performs Rudrabhishek at Mansarovar Temple on Sawan Shivratri
सीएम योगी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

CM Yogi Rudrabhishek Mansarovar Temple: पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (मंगलवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रुद्राभिषेक किया गया। मानसरोवर मंदिर से पहले उन्होंने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया था।

शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा कराया रुद्राभिषेक

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया।

यह भी पढ़ें- केसरी घटा में विराजमान होकर राजाधिराज ठाकुर द्वारकाधीश ने दिए दर्शन, हिंडोला उत्सव में दिखा भक्तों का उत्साह

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण तथा प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com