UP : मुख्यमंत्री योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, गिरफ्तार फातिमा के मैसेज को किया री-पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'X' पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार गोरखपुर के रहने वाले युवक ने मुंबई में पकड़ाई फातिमा खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। वहीं वह मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।
यूमुख्यमंत्री योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी
सीएम योगी आदित्यनाथ (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'X' पर जान से मारने की एक बार फिर धमकी मिली है। इस बार गोरखपुर के रहने वाले युवक ने मुंबई में पकड़ाई फातिमा खान के पोस्ट को री-पोस्ट किया है। जिस पर एक संस्था ने इसकी जानकारी यूपी पुलिस को दी। इसके बाद तुरंत हरकत में आयी गोरखपुर पुलिस की साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है। खबर है कि आरोपी पिपराइच का रहने वाला है। वहीं वह मुंबई में रहकर सिलाई का कार्य करता है।

जानकारी दें कि, बीते रविवार को मुंबई की फातिमा खान ने 'X' पर एक पोस्ट करके मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने बीते रविवार फातिमा को हिरासत में लिया था। जांच में वह मानसिक रोगी पाई गई थी। इसी फातिमा के पोस्ट को गोरखपुर के रियाजुल हक अंसारी नामक युवक ने सैफ अंसारी नाम से बने अपने अकाउंट से बीते सोमवार को री-पोस्ट करते हुए धमकी लिखी है।

इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बाद में वायस ऑफ हिंदूज नामक संस्था ने पुलिस से शिकायत की। इसके साथ ही यह भी बताया वह गोरखपुर का रहने वाला है। बाद में पुलिस के निर्देश पर गोरखपुर साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सैफ के अकाउंट को ब्लॉक कराने के साथ ही उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं आरोपी युवती फातिमा खान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में BSC की है। उसके पिता का लकड़ी का कारोबार है। मामले पर पुलिस ने बताया था कि युवती शिक्षित है लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

जालकारी दें कि मुंबई यातायात पुलिस के व्हॉट्सऐप पर बीते शनिवार को किसी अज्ञात नंबर से एक संदेश आया था, जिसमें धमकी दी गई ती कि अगर आदित्यनाथ ने 10 दिन के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

मामले पर पुलिस ने बताया था कि जांच में पता चला कि फातिमा ने यह संदेश भेजा था। बाद में मुंबई आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में युवती का पता लगाया और उसे हिरासत में ले लिया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com