यूपी वालों की मौज! गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिनों तक नहीं लगेगा कोई टोल टैक्स, सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा
Ganga Expressway Toll Free: सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को अगले 15 दिनों के लिए टोल फ्री करने का निर्णय लिया है। मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किमी का सफर अब बिना किसी टैक्स के पूरा होगा।
- Written By: अमन उपाध्याय
योगी आदित्यनाथ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Ganga Expressway Toll Free 15 Days: उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर यूपी सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, इस एक्सप्रेसवे पर शुरुआती 15 दिनों तक यात्रियों से कोई टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा। इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन अभी हाल ही में पीएम मोदी ने किया था।
क्यों लिया गया ये फैसला?
राज्य सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे के कमर्शियल ऑपरेशन डेट (COD) से लेकर अगले 15 दिनों तक इसे पूरी तरह टोल फ्री रखा गया है। मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कहा कि इस निर्णय को इसलिए लिया गया है ताकि शुरूआती चरणों में इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को इस बुनियादी ढांचे को अनुभव कराना और मेरठ से प्रयागराज के बीच पर्यटन व व्यापार को तेजी से गति देना है। सीएम के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इसे लागू करने के लिए संबंधित कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है जिसकी कुल लंबाई 594 किलोमीटर है। लगभग 36,200 करोड़ रुपये की भारी लागत से तैयार यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सीधे तौर पर संगम नगरी प्रयागराज से जोड़ता है। इस रास्ते के खुलने से मेरठ और प्रयागराज के बीच की यात्रा में लगने वाला समय घटकर लगभग आधा रह गया है। जहां पहले इस दूरी को तय करने में 11 से 12 घंटे का समय लगता था, वहीं अब इसे महज 6 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महोबा: तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति पर निर्दोष ग्रामीणों को फंसाने के गंभीर आरोप
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
महावीर प्रसाद द्विवेदी की एक डांट ने बदल दी मैथिलीशरण गुप्त की पूरी जिंदगी, जानें राष्ट्रकवि बनने की कहानी
12 जिलों और 519 गांवों को मिलेगा लाभ
यह एक्सप्रेसवे केवल एक सड़क नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की नई जीवनरेखा माना जा रहा है। यह प्रदेश के 12 महत्वपूर्ण जिलों और लगभग 519 गांवों को सीधे तौर पर जोड़ता है। इसका उद्घाटन हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरदोई जिले में किया गया था। सरकार का मानना है कि इस रास्ते के शुरू होने से न केवल औद्योगिक विकास होगा बल्कि किसानों और स्थानीय व्यापारियों को अपनी उपज और सामान बड़े बाजारों तक पहुंचाने में आसानी होगी।
यह भी पढ़ें:- खत्म हुआ इंतजार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान की आ गई डेट, जानें कब से कर सकेंगे यात्रा
गंगा एक्सप्रेसवे पर कितना लगेगा टोल?
सरकार ने शुरुआती 15 दिनों के लिए गंगा एक्सप्रेसवे पर राहत दी है लेकिन इस समय को समाप्त होने के बाद यात्रियों को निर्धारित दरों के अनुसार टोल का भुगतान करना होगा। जानकारी के मुताबिक, टोल फ्री अवधि खत्म होने के बाद मेरठ से प्रयागराज तक के पूरे सफर के लिए हल्के वाहनों (जैसे कार और जीप) को 1765 रुपये का टोल टैक्स देना होगा। प्रशासन ने बताया है कि टोल फ्री रहने के दौरान भी एक्सप्रेसवे पर ऑपरेशन और मेंटेनेंस से जुड़ी सभी सुविधाएं जैसे एम्बुलेंस और पेट्रोलिंग नियमित रूप से जारी रहेंगी।
