लखनऊ में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मानसिक रूप से बीमार किशोरी को बनाया शिकार, एक आरोपी गिरफ्तार
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। 15 साल की एक नाबालिग युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: प्रिया जैस
सामूहिक दुष्कर्म मामला (डिजाइन फोटो)
Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथ वारदात में शामिल आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि यह वारदात जानकीपुरम थाना क्षेत्र की है। मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक साथी ने मिलकर पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पहले मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक खाली पड़े मकान में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जैसे ही पीड़िता के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली, तो इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
पीड़ित किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर अलग-अलग ठिकानों पर दबिश डाली मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती, मामला POCSO केस तक पहुंचा गया
नासिक में एक बस स्टैंड पर महिला यात्री से चुराएँ 25 हजार के गहने व नकदी चोरी
नासिक में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला
दाऊद के करीबी सलीम डोला पर ईडी का एक्शन; मुंबई, सूरत सहित 20 ठिकानों पर छापेमारी
यह भी पढ़ें – नोटों की गड्डियां और वो भी जली हुई…टीएमसी छात्र संघ के कमरे से आई तस्वीर से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
अज्ञात आरोपी की तलाश जारी
फिलहाल, लखनऊ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि इस वारदात में और भी लोग शामिल थे या नहीं। पुलिस दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश भी कर रही है। पुलिस ने कुछ और संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी पीड़िता की मेडिकल जांच की जा रही है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
