Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इसी साल से शुरू होगा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का पहला सेशन, मेरठ में सीएम योगी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है और इस बार के बजट में मेरठ से हरिद्वार तक इसके विस्तार का निर्णय लिया गया है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Mar 09, 2025 | 07:39 PM

योगी आदित्यनाथ, (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

Follow Us
Close
Follow Us:

मेरठ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में मीडिया से बातचीत के दौरान शहर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि मेरठ में प्रदेश का पहला स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण नवंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। सीएम योगी ने कहा कि मैंने इसका निरीक्षण किया है और इसी साल इसके पहले सत्र को शुरू करने की योजना है। यह विश्वविद्यालय यूपी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। शुरुआत में इसकी कक्षाएं सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चलेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पिछले 10 वर्षों में मेरठ ने देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी हासिल की है। इस कड़ी में देश की पहली रैपिड रेल सेवा दिल्ली से मेरठ के लिए शुरू हो चुकी है, जबकि 12 लेन का एक्सप्रेसवे पहले ही मेरठ के लिए चालू हो चुका है।

मेरठ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है- सीएम योगी

मीडिया को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण अंतिम चरण में है और इस बार के बजट में मेरठ से हरिद्वार तक इसके विस्तार का निर्णय लिया गया है। प्रयागराज में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के बाद अब मेरठ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

#WATCH | मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मेरठ दौरे पर कहा, “…मेरठ उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख महानगर है और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और नेतृत्व में मेरठ ने देश की बेहतरीन कनेक्टिविटी को पिछले 10 वर्षों में प्राप्त किया है। देश की पहली रैपिड रेल… pic.twitter.com/3aty1yTzlq — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 9, 2025

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

मेरठ को मॉडल शहर बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इनर रिंग रोड, ट्रैफिक जाम, वेंडिंग जोन, सीवर, ड्रेनेज और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई है। उन्होंने आश्वास्त किया कि समय पर प्रस्ताव मिलने पर आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ को बेहतरीन सुविधाओं से युक्त बनाना हमारा संकल्प है। सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों की विकास कार्यों में रुचि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति हो रही है। इस दौरान उन्होंने मेरठ को बेहतर प्लानिंग के साथ एक मॉडल शहर बनाने पर जोर दिया।

First session of major dhyanchand sports university will start from this year cm yogi announcement in meerut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 09, 2025 | 07:39 PM

Topics:  

  • Meerut
  • Uttar Pradesh News
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

ग्रेटर नोएडा में अवैध कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, 2 लाख का जुर्माना

2

योगी सरकार की बड़ी सौगात, त्योहारों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

3

अयोध्या में कार्रवाई के नाम पर अत्याचार, नगर निगम ने ठेले वालों को सिर के बल किया खड़ा, VIDEO वायरल

4

UP: दिवाली से पहले CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.