- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Fire Breaks Out In Premanand Maharaj Flat Causing Panic In The Society
प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में लगी आग, सोसायटी में अफरा-तफरी मची, कहां थे आध्यात्मिक गुरु?
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग लग गई है। घटना से सोसायटी में अफरा तफरी मच गई है। प्रेमानंद का गोविंदा एचआर अपार्टमेंट में फ्लैट नम्बर 212 है। घटना में सामान जल गया है।
- Written By: रंजन कुमार

प्रेमानंद महाराज और उनका अपार्टमेंट।
Premanand Maharaj News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में आग लग गई है। इस घटना से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई है। प्रेमानंद महाराज का गोविंदा एचआर अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 212 है। आगजनी में सामान जल गया है। फिलहाल प्रेमानंद सुरक्षित हैं। वह घटना के समय रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में थे।
श्रीकृष्ण शरणम सोसायटी में प्रेमानंद महाराज का फ्लैट है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके साथ में फायर बिग्रेड की दो गाड़ी भी पहुंच गईं। मशक्क्त के बाद आग की लपटों पर काबू पा लिया गया, लेकिन बताया जा रहा कि आग की इस घटना में प्रेमानंद के फ्लैट में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया।
घटना के समय आश्रम में थे महाराज
प्रेमानंद महाराज एक माह से अपने फ्लैट में नहीं रहकर रमणरेती स्थित श्रीराधा केलि कुंज आश्रम में रह रहे हैं। वह आश्रम से अपने फ्लैट पर कभी-कभी जाते हैं। घटना के समय वह आश्रम में ही थे। प्रेमानंद महाराज के फ्लैट में उनके स्वास्थ्य की विशेष देखभाल के लिए आईसीयू जैसी व्यवस्था है। प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी फेल हो चुकी हैं। उन्हें सप्ताह में कई बार डायलिसिस की जरूरत होती है। विस्तृत ब्योरा आने पर ही पता चल पाएगा कि इस आग से स्वास्थ्य सुविधाएं कितनी प्रभावित हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
लखनऊ कचहरी में बवाल! अवैध चैंबरों पर चला नगर निगम का बुलडोजर तो भड़के वकील, पुलिस ने किया लाठीचार्ज- VIDEO
हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
आजमगढ़: Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रेलर में घुसी कार; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
यह भी पढ़ें: किसी को भी अपना मत बनाओ, श्री प्रेमानंद जी महाराज का अमूल्य उपदेश, जो तोड़ता है अहंकार की जंजीर
कौन हैं प्रेमानंद महाराज?
प्रेमानंद महाराज पहले अनिरुद्ध कुमार पांडेय के रूप में जाने जाते थे। जब उन्होंने कृष्ण और राधा की भक्ति में अपना जीवन लगाया तो लोग उन्हें प्रेमानंद महाराज के नाम से जानने लगे। प्रेमानंद महाराज का असली नाम काफी कम लोग जानते हैं। इको बचपन से ही पूजा-पाठ में रुचि थी। गीता का पाठ करते और भगवान की भक्ति में डूब जाते थे। इसके बाद उन्होंने संन्यास की तरफ रुख किया और बिना किसी को बताए घर से निकल गए। यहां से अनिरुद्ध वाराणसी पहुंचे। वहां कई संतों के साथ मिलकर पूजा और ध्यान करने लगे। अनिरुद्ध के मन में एक दिन विचार आया कि वो एक बार वृंदावन जरूर जाएंगे। इससे ठीक पहले उन्होंने रासलीला देखी और यहीं से उनका जीवन बदलने लगा। पहली बार उनके मन में राधा-कृष्ण की भक्ति जागी और वो वृंदावन पहुंच गए।
Fire breaks out in premanand maharaj flat causing panic in the society
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













