2 महीने पहले अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय…अब पहुंचे फूड सेफ्टी अधिकारी, कहा- सील होगी दुकान
Food Safety Department UP: फतेहपुर में अखिलेश यादव ने जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां फूड सेफ्टी विभाग ने मारा छापा। चाय के सैंपल लिए और दुकान सील करने की चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर छिड़ा सियासी संग्राम।
- Written By: अर्पित शुक्ला
2 महीने पहले अखिलेश यादव को पिलाई थी चाय(Image- Social Media)
Fatehpur Tea Shop Raid: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में चाय की एक चुस्की अब सियासी बवाल का कारण बन गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जिस आर्यन की दुकान पर रुककर चाय पी और उसकी तारीफ में कसीदे पढ़े, अब वही दुकान प्रशासन के रडार पर है। सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों के अनुसार, फूड सेफ्टी विभाग ने दुकान पर धावा बोलकर चाय के सैंपल लिए हैं और एल्युमिनियम के बर्तनों का हवाला देकर दुकान सील करने की चेतावनी दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या यह सामान्य जांच है या अखिलेश यादव के वहां चाय पीने का नतीजा?
आर्यन की आफत आ गई है, क्योंकि उसने अखिलेश यादव को चाय पिलाई थी। अब आर्यन की छोटी सी दुकान पर चाय के सैंपल भरे जा रहे हैं। क्या आपने इससे पहले कभी फूड सेफ्टी विभाग को चाय के सैंपल लेते देखा है?
📍जिला फतेहपुर, यूपी@bnetshukla https://t.co/0kZ88Endbu pic.twitter.com/VnXBrmZ19S — Sachin Gupta (@Sachingupta) April 18, 2026
दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने फतेहपुर दौरे के दौरान खागा तहसील के चौकी चौराहा स्थित ‘शेषमन की फेमस चाय’ दुकान पर रुके थे। उन्होंने चाय पी और उसकी सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
वाराणसी में सपा का अनोखा विरोध; हथकड़ी बांधकर पहुंचे कार्यकर्ता, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
अखिलेश यादव ने शेयर की थी फोटो
दुकान संचालक शेषमन यादव के बेटे आर्यन यादव ने उन्हें कुल्हड़ में चाय परोसी थी। चाय पीने के बाद अखिलेश यादव ने उसकी गुणवत्ता की तारीफ की और आर्यन के साथ अपनी तस्वीर भी साझा की।
बताया जाता है कि 20 फरवरी को अखिलेश यादव खागा तहसील के अफोई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर से मिलने गए थे। वापसी के दौरान चौकी चौराहा पहुंचने पर उन्होंने चाय पीने की इच्छा जताई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस दुकान के बारे में बताया, जिसके बाद वे वहां पहुंचे।
यह भी पढ़ें- पासी, कुर्मी और ब्राह्मण…सबको साधने की तैयारी! तावड़े की सीक्रेट रिपोर्ट पर मंथन, PM मोदी से मिले पंकज चौधरी
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
आर्यन यादव सोशल मीडिया पर अपने कॉमिक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और उन्होंने खुद अखिलेश यादव को चाय परोसी थी। अब इस पूरे घटनाक्रम के बाद दुकान पर हुई कार्रवाई को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। लोग सोशल मीडिया पर इसे राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
