रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फतेहपुर में 3000 किलो मिठाई नष्ट, कारखाना सील

Fatehpur Food Safety Raid: फतेहपुर के खागा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ा छापेमारी की। रक्षाबंधन से पहले विभाग ने कार्रवाई करते हुए 3000 किलो मिलावटी मिठाई नष्ट कराई।
3000 kg Sweets Destroyed Fatehpur
फतेहपुर के खागा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारीसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

3000 kg Sweets Destroyed Fatehpur: रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में बिकने वाली मिठाइयों को लेकर फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। खागा थाना क्षेत्र के सतनरैनी में मिठाई बनाने वाले एक कारखाने और उससे जुड़े भंडारण स्थल पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में मानकों के विपरीत तैयार की गई मिठाइयां मिलीं। टीम ने करीब 3000 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई और कारखाने को आवश्यक सुधार होने तक बंद करा दिया।

नीले ड्रमों में रखी थी मिठाई

सतनरैनी में संचालित मिठाई निर्माण इकाई में जांच के दौरान बर्फी, छेना, सोहन पापड़ी और मिल्क केक तैयार किए जा रहे थे। टीम को यहां साफ-सफाई और मिठाई तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर गंभीर अनियमितताएं मिलीं। तैयार मिठाई को नीले ड्रमों में स्टोर किए जाने की बात भी सामने आई।

करीब 10 क्विंटल मिठाई मौके पर नष्ट

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय वीरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कारखाने में मौजूद करीब 10 क्विंटल मिठाई मौके पर ही नष्ट कराई गई। इसके अलावा इसी कारखाने में तैयार कर रक्षाबंधन के दौरान बिक्री के लिए पितांबरा कोल्ड स्टोरेज, कोडरपुर में रखी गई लगभग 20 क्विंटल मिठाई भी टीम ने नष्ट कराई।

सामग्री की भी जांच, 134 किलो तेल सीज

जांच में मिठाई तैयार करने के लिए स्टार्च पाउडर, रिफाइंड, सोयाबीन तेल, मिल्क पाउडर, दूध, चीनी और कलर आदि के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई। खाद्य विभाग ने मौके से 134 किलोग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सामग्री और निर्माण प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई।

सुधार तक बंद रहेगा कारखाना

खाद्य विभाग ने कार्रवाई के बाद संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए हैं। सुधार होने तक कारखाने को बंद करा दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई को रक्षाबंधन त्यौहार से ठीक पहले खाद्य सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बड़ी मात्रा में मिठाई त्योहार के दौरान बाजार में पहुंचने की तैयारी में थी।

3000 kg Sweets Destroyed Fatehpur
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर को बड़ा झटका! इलाहाबाद HC ने खारिज की जमानत याचिका

अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई

छापेमारी के दौरान उपजिलाधिकारी खागा अश्वनी पांडेय, क्षेत्राधिकारी खागा रवि सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सिद्धार्थ कुमार, धीरज कुमार दीक्षित, दिनेश चंद्र और देवेश मिश्रा मौजूद रहे। खाद्य विभाग ने कार्रवाई के जरिए त्योहारों के दौरान मिलावटी और मानकों के विपरीत तैयार खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्ती का संदेश दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com