-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Expressway New Identity Drought And Dacoity Old Thing Of Bundelkhand Cm Yogi
एक्सप्रेस-वे नई पहचान, सूखा और डकैती बुंदेलखंड की पुरानी बात: सीएम योगी
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ/झांसी : बुंदेलखंड (Bundelkhand) कभी देश और प्रदेश में सूखा, बदहाली, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों पर लूट खसोट के लिए जाना जाता था। प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से समृद्ध होने के बाद भी कुछ निजी स्वार्थी तत्वों द्धारा यहां की तस्वीर को देश में बहुत खराब तरीके से प्रस्तुत किया जाता था। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सीएम बनने के बाद सबसे पहले बुंदेलखंड से दौरा करने को कहा था। उसके बाद से बुंदेलखंड विकास की नई ऊचाइयाें को छूता हुआ दिखाई पड़ रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज झांसी में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने 328 करोड़ रुपए की लगात से तैयार होने वाली 102 विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास बटन दबाकर किया। कार्यक्रम में सीएम ने पर्यटन के विकास पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।
बुंदेलखंड की सबसे बड़ी समस्या शुद्ध पेयजल आपूर्ति पुरानी बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपने पहले दौरे के दौरान जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की घोषणा की थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल पहले राष्ट्र को समर्पित किया। इसके शुरू होने से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी महज 5 घंटे में तय हो रही है। यह वही बुंदेलखंड था जहां आवागमन काफी कठिन था, आज दूरी घट चुकी है। आवागमन आसान हो चुका है। पहले बुंदेलखंड पानी के लिए तरसता था, ऐसा नहीं है कि यहां पानी की मात्रा में कमी है, यहां पानी प्राप्त मात्रा में था। सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के तहत आज हम बुंदेलखंड के हर गांव और हर घर तक शुद्ध आरओ पेयजल पहुंचाने के नजदीक पहुंच चुके हैं। जल्द ही बुंदेलखंड के हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे यहां के लोगों की आधी से ज्यादा बीमारी का समाधान होगा। सीएम ने कहा कि शुद्ध पेयजल की आपूर्ति का मतलब व्यक्ति को जीने के लिए ईज ऑफ लिविंग के लक्ष्य को और आसान बना देता है क्योंकि तमाम बीमारियों की वजह दूषित पेयजल है। शुद्ध पेयजल से दवा का खर्च बचेगा, इसके साथ ही अब बहन बेटियों को पानी लाने के लिए 10 किलोमीटर पैदल नहीं जाना होगा। आज बुंदेलखंड की बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। बुंदेलखंड में शुद्ध पेयजल की समस्या अब पुरानी बात हो गई है।
बुंदेलखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दिखाई दे रहा है… pic.twitter.com/P3Iv4bQVEc — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) November 24, 2022
आज बुंदेलखंड डकैती से मुक्त है
सीएम योगी ने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर की दो महत्वपूर्ण यूनिट झांसी और चित्रकूट में बन रही हैं। बुंदेलखंड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज बुंदेलखंड की कनेक्टिविटी काफी बेहतर हुई है। इससे भी आगे बढ़कर बुंदेलखंड के युवाओं को नौकरी और रोजगार मिल रहा है। बुंदेलखंड डकैती से मुक्त हुआ है। यहां पर माफियाओं और अपराधियों का बोलबाला समाप्त हुआ है। ये माफिया पहले गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने के साथ व्यापारियों की संपत्तियां हड़प लेते थे। सत्ता की धमक दिखाकर प्रशासन को दरकिनार कर राह चलते हुए लोगों का जीना हराम करते हुए यहां के संसाधनों की लूट खसोट करते थे। आज सरकार ने ब्याज सहित इसकी वसूली शुरू कर दी है। माफिया कहीं भी छिपा है उसे ढूंढकर पुलिस उसका इलाज कर रही है। अगर अब तक अवैध तरीके से सरकारी संसाधनों को लूटने, गरीब और व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा करने वाले अपराधियों की जमीन पर कब्जा खाली नहीं हुआ है तो ब्याज सहित उसे खाली कराने की तैयारी चल रही है। वर्ष 2017 के पहले ये माफिया गरीबों और व्यापारियों के लिए संकट बने हुए थे। सत्ता की धमक दिखा करके प्रशासन और पुलिस को भी प्रताड़ित करते थे। आज वही पुलिस इन माफियाओं के काल बन चुकी है। अब इनकी संपत्ति पर गरीबों के लिए आवास बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही इससे विकास को आगे बढ़ाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा से CM Yogi का बड़ा ऐलान: 7.50 लाख शिक्षकों को मिलेगा ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, लाखों परिवारों को राहत
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, बना देश का 45वां विश्व धरोहर स्थल
तीन जिलों के दौरे पर सीएम योगी: शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों को सौपेंगे चेक
‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, मथुरा में 21 पौधों का रोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
शौर्य, पराक्रम और बलिदान की धरा जनपद झांसी में आज 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' एवं ₹328 करोड़ लागत की 102 विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। बुंदेलखंड क्षेत्र का समग्र विकास डबल इंजन की भाजपा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। सभी को बधाई! pic.twitter.com/XeWO1iGYgm — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) November 24, 2022
बुंदेलखंड पर्यटन और निवेश का बन सकता है हब
सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड पर्यटन और निवेश का स्थान बन सकता है। जिलाधिकारी झांसी द्वारा लिखी गई पर्यटन विकास की काफी टेबल का विमाेचन किया गया है, जो यह बता रही है कि बुंदेलखंड में अपूर्व विकास होगा। महारानी लक्ष्मी बाई ने देश की आजादी के लिए खुद को बलिदान किया था इसे कोई नहीं भूल सकता। उनका शौर्य और पराक्रम लोगों को 1857 की याद दिलाता है। सीएम योगी ने कहा कि बुंदेलखंड पहले बदहाल था, लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बुंदेलखंड बदहाल नहीं होगा। सरकार बिना भेदभाव हर तबके के लोगों को आवास, पानी, शौचालय उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। वहीं रसोई गैस और बिजली कनेक्शन आदि सुविधाएं युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रदेश में युवतियों से छेड़छाड़ न हो और व्यापारी के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सुरक्षा का माहौल देना बीजेपी सरकार का काम है। प्रदेश में सुरक्षा का आज बेहतरीन माहौल है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं को धरातल पर लाना ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मन की बात से प्रधानमंत्री झांसी की बेटी की सराहना करते हैं, जिसने एक ही छत के नीचे स्ट्रॉबेरी का उत्पादन किया। लखनऊ में फरवरी 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर समिट होगा, जिसमें प्रदेश में व्यापक रूप से निवेश करने पर चर्चा होगी। इसमें कई बड़ी संस्थाएं और कई उद्योग शामिल होंगे। इससे व्यापारी, उद्यमी और आम आदमी सरकार की आने वाली योजनाओं में रुचि लेना शुरू कर देगा। वहीं नगर निगम की खराब तस्वीर को स्मार्ट सिटी ने बदलने का काम किया है। सीएम ने मंच से जनता से भाजपा को नगर निगम, निकाय चुनाव में जीत का आशीर्वाद देने की अपील की।
Expressway new identity drought and dacoity old thing of bundelkhand cm yogi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Aug 09, 2026 | 12:05 AMसतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
Aug 08, 2026 | 11:14 PMमुंढे इफेक्ट का देशव्यापी असर! महाराष्ट्र के तुकाराम की सख्ती देख अन्य राज्यों में भी मिलावटखोरों पर शिकंजा
Aug 08, 2026 | 11:10 PMAIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपये सैलरी; 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 08, 2026 | 11:00 PMजऱा याद करो कुर्बानी: लंदन में अंग्रेज अफसर को गोली मारने वाले क्रांतिकारी, महज 26 की उम्र में हुए थे शहीद
Aug 08, 2026 | 10:57 PMJPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PMअब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
Aug 08, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM














