‘T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान बिजली कटी तो…’, वाराणसी में बिजली विभाग का फरमान, किस बात का सता रहा डर?
Uttar Pradesh News: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मैच के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध रहे और किसी भी तरह की कटौती न हो।
- Written By: अर्पित शुक्ला
'T20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान बिजली न कटे: वाराणसी बिजली विभाग (Image- Social Media)
T20 World Cup Final 2026: देशभर में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय टीम एक बार फिर खिताब जीतने के करीब पहुंच गई है। इसी उत्साह को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिजली विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। पूर्वांचल में फाइनल मैच के दौरान कहीं भी बिजली कटौती न हो, इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
बिजली विभाग ने जारी किए निर्देश
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) की ओर से प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी समेत सभी जिलों के मुख्य अभियंताओं को नोटिस भेजा गया है। इसमें साफ निर्देश दिया गया है कि रविवार को होने वाले विश्व कप फाइनल के दौरान बिजली आपूर्ति लगातार बनी रहनी चाहिए।
विभाग ने कहा है कि मैच के समय किसी भी तरह की बिजली कटौती न की जाए और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रखी जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या बिजली बाधित होने से कानून व्यवस्था की स्थिति न बने, इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सतर्क रहें।
सम्बंधित ख़बरें
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Mann Ki Baat: बिजनौर की हर्बल टी से कश्मीर की वगू चटाई तक… पढ़िए ‘मन की बात’ की 10 बड़ी बातें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था खिताब
साल 2024 में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था। उस समय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे। अब एक बार फिर भारतीय टीम खिताब जीतने के करीब है और इस बार टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है।
यह भी पढे़ं- अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला ‘टोटका’ जिताएगा वर्ल्ड कप? फाइनल से पहले टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
फाइनल तक पहुंचने का सफर
टूर्नामेंट के शुरुआती लीग चरण में एक समय ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम बाहर हो सकती है, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की। सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भी खिलाड़ियों ने हिम्मत नहीं हारी और सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों को रविवार शाम का इंतजार है, जब भारतीय टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेगी।
