KGMU लव जिहाद: दिल्ली ब्लास्ट में गिरफ्तार शाहीन से डॉक्टर रमीज का कनेक्शन, खाते में मिले संदिग्ध लेन-देन
Dr. Rameez Assaulted a Woman: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर रमीज के खातों पर लाखों का संदिग्ध लेनदेन हुआ है। रमीज यौन शोषण के आरोपी हैं और इन दिनों जेल में हैं।
- Written By: रंजन कुमार
लव जिहाद का आरोपी डॉक्टर रमीज।
Lucknow KGMU Love Jihad Case: लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में युवती का शोषण कर धर्मांतरण का दबाव बनाने के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर रमीज और KGMU प्रशासन की मिलीभगत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार 17 दिसंबर को ही KGMU के पैथोलॉजी विभाग के हेड वाहिद अली को घटना की जानकारी दी गई थी, लेकिन यह बात दबाकर रखी गई।
दावा है कि कई बार पहले भी रमीज के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। मगर, KGMU प्रशासन के जिन अफसरों को कार्रवाई करनी थी, उनका आरोपी रमीज को संरक्षण मिला हुआ था। जब तक इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं कर ली, तब तक KGMU प्रशासन मामले में चुप्पी साधे रहा। कई दिनों बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी, तब जाकर KGMU प्रशसान द्वारा उसे सस्पेंड किया गया।
शाहीन से कनेक्शन की बात स्वीकार की
जांच में दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार शाहीन से भी रमीज का कनेक्शन सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छानबीन में खुलासा हुआ है कि दिल्ली ब्लास्ट की आरोपी डॉ. शाहीन से रमीज की मुलाकात मेडिकल कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई थी। उस मुलाकात के बाद रमीज पर शाहीन की विचारधारा का गहरा प्रभाव पड़ा था। पूछताछ में उसने खुद शाहीन से कनेक्शन की बात स्वीकार की है। आरोपी के आतंकी संगठनों से कनेक्शन पता चलने के बाद खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। पता लगाया जा रहा है कि रमीज ने कितनी बार जम्मू-कश्मीर की यात्रा की है। आरोपी के नेपाल कनेक्शन भी खंगाले जा रहे।
सम्बंधित ख़बरें
महिला बिल गिरने पर बीजेपी का बड़ा एक्शन आज, लखनऊ में सीएम आवास से विधानसभा तक योगी करेंगे पैदल मार्च
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
फरसा लहराने वालों को मेरठ डिप्टी एसपी की सख्त चेतावनी, VIDEO हुआ वायरल; सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
DM ने रिश्वत में लिया 1.75 लाख का iPhone, फिरोजाबाद तहसीलदार राखी शर्मा का सनसनीखेज खुलासा! ऑडियो क्लीप वायरल
यह भी पढ़ें: ‘धर्म बदलो वरना…’ KGMU में लव जिहाद का खौफनाक खेल, महिला डॉक्टर ने चुना मौत का रास्ता?
खाते में कई शहरों से आई रकम
इतना ही हीं डॉ. रमीज के खाते में संदिग्ध खातों से लाखों के लेन-देन सामने आई है। रमीज के खाते में दिल्ली, आगरा, उत्तराखंड और पीलीभीत समेत कई शहरों से रकम भेजी गई है। आरोपी का पूर्वांचल कनेक्शन सामने आया है। जिन खातों से रमीज को रकम भेजी गई थी, उनका ब्योरा पुलिस जुटा रही। सूत्रों का कहना है कि रकम रमीज को धर्मांतरण गिरोह द्वारा भेजी गई थी। पुलिस अब आरोपी और उसके परिजनों की संपत्ति का ब्योरा जुटा रही। माना जा रहा कि रमीज के जरिए धर्मांतरण कराने वाले लोगों को पैसे भिजवाए जाते थे।
