Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डॉन गया, अब बीवी की बारी! अफसा अंसारी पर 50 हजार रुपये का इनाम, कोर्ट से वारंट भी जारी

मऊ की जिला अदालत ने थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस संख्या 129/2020 के मामले में यह सख्त कार्रवाई की है। इस केस में अफसा अंसारी पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं लेकिन वह अब तक न तो अदालत में पेश हुईं और न ही अपना बयान दर्ज कराया।

  • Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 17, 2025 | 09:20 AM

मुख्तार अंसारी और अफसा अंसारी, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मऊ : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के निधन के बाद भी उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब कानूनी कार्रवाई का चक्र उनकी पत्नी अफसा अंसारी पर तेजी से घूम रहा है। बीते 24 घंटे में दो बड़े झटके अफसा अंसारी को लगे हैं। एक ओर गाजीपुर पुलिस ने उन पर घोषित इनाम की राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी है, तो दूसरी ओर मऊ जिले की अदालत ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है।

मऊ की जिला अदालत ने थाना दक्षिण टोला में दर्ज केस संख्या 129/2020 के मामले में यह सख्त कार्रवाई की है। इस केस में अफसा अंसारी पर गंभीर आपराधिक आरोप हैं, लेकिन वह अब तक न तो अदालत में पेश हुईं और न ही अपना बयान दर्ज कराया। अदालत ने उनकी लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए सीआरपीसी की धारा 299 के तहत उन्हें फरार अभियुक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अफसा अंसारी का नाम मकरूल रजिस्टर में होगा दर्ज

अब अफसा अंसारी का नाम मकरूल रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। यह रजिस्टर उन आरोपियों की सूची होती है जो लंबे समय से फरार हैं और अदालत में बार-बार बुलाने पर भी हाजिर नहीं होते। यानी अब अफसा को कानून की नजर में भगोड़ा घोषित करने की दिशा में कार्रवाई तेज हो चुकी है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी विधानसभा में ‘शायराना’ जंग: रामचंद्र के बहाने रागिनी सोनकर का वार, मंत्री गुलाब देवी ने ऐसे किया पलटवार

घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर बरेली DM-SSP को अवमानना नोटिस जारी, हाईकोर्ट ने बताया निजी अधिकारों का उल्लंघन

योगी सरकार के खिलाफ सड़क पर कांग्रेस, विधानसभा घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई नेता अरेस्ट

उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?

गिरफ्तारी का स्थायी वारंट और बढ़ा इनाम

अदालत ने साफ निर्देश दिया है कि अफसा अंसारी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इसी के तहत उनके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले उन पर धारा 82 और 83 के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी है, लेकिन अब यह मामला और गंभीर हो गया है। गाजीपुर पुलिस ने भी सख्ती दिखाते हुए इनाम की राशि बढ़ा दी है, जो पहले से घोषित थी लेकिन अब 50,000 रुपये कर दी गई है।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अफसा अंसारी पर पहले भी इनाम घोषित था, लेकिन अब उनके फरार रहने के चलते उन्हें ‘मकरूल’ घोषित करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। प्रशासन अब किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं दिख रहा।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

समर्थकों में हलचल

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही उनके परिवार के कई सदस्य जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। अब अफसा अंसारी को लेकर जिस तरह की सख्त कार्रवाई हो रही है, उसने समर्थकों के बीच हड़कंप मचा दिया है। यह साफ संकेत है कि शासन और प्रशासन अब माफिया से जुड़े किसी भी व्यक्ति को राहत देने के मूड में नहीं हैं।

Don gone now wife turn 50 thousand rupees bounty on afsa ansari warrant issued from court

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2025 | 09:20 AM

Topics:  

  • Mau News
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.