Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sambhal News: बदल गया संभल के विवादित जमा मस्जिद का नाम, बोर्ड हुआ तैयार; ASI ने खोला नया राज

Sambhal News: ऐसी संभावनाएं है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद' लिखा हुआ है।

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Apr 08, 2025 | 12:27 PM

संभल जमा मस्जिद का नाम, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

संभल : उत्तर प्रदेश के संभल जीले की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस बार चर्चा का विषय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा भेजा गया एक नया साइन बोर्ड है जिसमें मस्जिद का नाम ‘जुमा मस्जिद’ लिखा गया है।

ऐसी संभावनाएं है कि सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा नीले रंग का एएसआई का यह बोर्ड जल्द ही पुराने बोर्ड की जगह लगाया जाएगा। पुराने बोर्ड पर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा हुआ है। एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘मस्जिद के बाहर पहले एएसआई का एक बोर्ड लगा था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसे हटाकर ‘शाही जामा मस्जिद’ लिखा बोर्ड लगा दिया। नया बोर्ड एएसआई के दस्तावेजों में दर्ज नाम ‘जुमा मस्जिद’ के अनुसार बनाया गया है।”

क्या बोले ASI के वकील?

विष्णु शर्मा ने कहा कि मस्जिद परिसर के अंदर पहले से ही इसी नाम का एक नीला बोर्ड लगा हुआ है। एएसआई ने अभी तक इस बारे में कोई समयसीमा नहीं बताई कि बोर्ड कब तक लगाया जाएगा। पिछले साल 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इस घटना में गोलीबारी के कारण चार लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

Video: दालमंडी में ‘बाबा का हथौड़ा’; काशी विश्वनाथ रोड चौड़ीकरण के लिए 181 भवन और 6 मस्जिदें चिन्हित

8 बार के MLA और पूर्व मंत्री सपा विधायक विजय सिंह गोंड का निधन, सियासत में अपने गुरू को भी दी थी मात

अलीगढ़ में ये कैसी नसबंदी? ऑपरेट करने के बाद गर्भवती हो गईं 64 महिलाएं, फिर…

यूपी के रामपुर में पाकिस्तान की माहिरा सालों से कर रही थी सरकारी नौकरी, अब जाकर खुला राज

जियाउर्रहमान बर्क से आज SIT करेगी पूछताछ

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बीते 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मामले में नामजद अभियुक्त बनाए गए बर्क से आज विशेष जांच टीम (SIT) पूछताछ करेगी। SIT की टीम ने हाल ही में सांसद बर्क को उनके दिल्ली स्थित आवास पर जाकर नोटिस थमाया था, जिसके बाद अब उनसे औपचारिक रूप से पूछताछ की जा रही है।

उत्तर प्रदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

SIT की पूछताछ का आधार बना है 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य जफर अली का बयान, जिसमें उसने स्वीकार किया कि 24 नवंबर की हिंसा में सपा सांसद बर्क की संलिप्तता रही है। पुलिस की केस डायरी में भी बर्क और जफर अली की हिंसा की साजिश में भूमिका दर्ज की गई है।

Disputed jama sambhal masjid name changed board ready asi revealed new secret

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2025 | 12:27 PM

Topics:  

  • Sambhal
  • Sambhal police
  • Sambhal Violence
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.