-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Dhirendra Shastri Health Deteriorates Sanatan Ekta Padyatra Mathura Dust In Lungs
धीरेंद्र शास्त्री की हालत गंभीर, फेफडों में भरी धूल; सांस लेने में समस्या; चलते-चलते सड़क पर धड़ाम
- Written By: सौरभ शर्मा
Dhirendra Shastri Health: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की उनकी यात्रा के दौरान तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। बुखार, बीपी और सांस लेने में तकलीफ की समस्या से वे बीच सड़क पर ही धड़ाम हो गए।

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhirendra Shastri Health Update: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ का आठवा दिन है और आज लगातार तीसरे दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई है। मथुरा में पदयात्रा के आठवें दिन, बुखार, लो बीपी और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें बीच सड़क पर ही आराम करना पड़ा और वह जमीन पर लेटे नजर आए। लोगों ने उन्हें गमछे से हवा कर राहत देने की कोशिश की। डॉक्टरों ने बताया कि उनके फेफड़ों में बहुत ज्यादा धूल जम गई है, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस दौरान उन्होंने मास्क लगाने की सलाह को भी ठुकरा दिया।
डॉक्टरों ने यह भी बताया कि महाराज की तबीयत पहले दिन से ही खराब है, लेकिन वह किसी की भावना आहत न हो, इसलिए यात्रा जारी रखना चाहते थे और कोई दवा नहीं ले रहे थे। अभी उन्हें 100 फारेनहाइट फीवर है और बीपी भी ज्यादा कम हो गई थी। वहीं उनकी यात्रा में शामिल हुए यूपी के बाहुबली नेता राजा भैया ने बताया कि उनकी यह हालत नंगे पांव चलने की वजह से और ज्यादा खराब हुई है।
विरोधियों पर फिर बरसे धीरेंद्र शास्त्री
तबीयत खराब होने के बावजूद, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने विरोधियों पर निशाना साधा और भारतीय किसानों को समर्पित इस आठवें दिवस की पदयात्रा में कोसी कला में कहा कि जिनको राम नाम, वंदे मातरम या जय श्री राम से दिक्कत है, वे जल्दी ही लाहौर की टिकट कटवा लें। उन्होंने यहां तक कहा कि पैसे न हों तो वह कर्ज लेकर अपने पैसे से टिकट करवाएंगे, क्योंकि जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मुसलमानों के विरोधी नहीं हैं, बल्कि उनके विरोधी हैं जो देश के दुश्मन हैं। उन्होंने विरोध करने वाले हिंदुओं को डीएनए टेस्ट कराने की सलाह भी दी।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
मुस्लिम शिक्षा नीति पर बड़ा बयान
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि दंगाई और आतंकी-मजहबी लोगों की शिक्षा नीति देश में बम धमाका करना है, जबकि सनातनी नारियल फोड़ते हैं। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से अपनी शिक्षा नीति बदलने की अपील की, ताकि बम धमाका करने वाले नहीं, बल्कि अब्दुल कलाम जैसे लोग सामने आएं। उन्होंने नूंह का उदाहरण देते हुए चिंता जताई कि क्षेत्र के लगभग 150 गांवों में हिंदू घट रहे हैं। यह 150 किलोमीटर की पदयात्रा सामाजिक समरसता, हिंदुओं की एकता, और देश में भेदभाव व छुआछूत खत्म करने के लिए है। इस पदयात्रा में हजारों लोग एकजुट होकर चल रहे हैं, जिसमें दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और एएसपी अनुज चौधरी खुद मोर्चे पर तैनात हैं।
यह भी पढ़ें: गुटखा थूंकने की कीमत मौत! बस से बाहर निकाला मुंह तो सड़क पर जा गिरा सिर, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह
धीरेंद्र शास्त्री की यह 55 किलोमीटर लंबी यात्रा 16 नवंबर को समाप्त होगी। गुरुवार को दिल्ली और हरियाणा होते हुए यह मथुरा बॉर्डर से यूपी में दाखिल हुई थी, जहां उन्होंने कहा था कि वे यूपी में ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। इसी बीच, राजा भैया ने बिहार चुनाव पर अपनी राय देते हुए कहा कि जनता ने उन दलों को विदा कर दिया जो तुष्टिकरण में लगे थे, और राष्ट्रचिंतन करने वालों को वापस लाई है। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री ने अपने डॉक्टर का हवाला देते हुए कहा कि उनके पढ़े-लिखे डॉक्टर भी बम फोड़ते हैं, क्योंकि उनकी शिक्षा नीति में ऐसा करने पर 72 हूरों के पास जाने की बात लिखी है।
Dhirendra shastri health deteriorates sanatan ekta padyatra mathura dust in lungs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














